{"_id":"65819ef0052a35e127061a88","slug":"primary-teachers-present-demand-draft-to-congress-leader-dayal-pyari-nahan-news-c-177-1-ssml1028-14922-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: प्राथमिक पाठशालाओं की वर्तमान क्लस्टर प्रणाली को रखा जाए कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: प्राथमिक पाठशालाओं की वर्तमान क्लस्टर प्रणाली को रखा जाए कायम
विज्ञापन
सराहां में कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी को ज्ञापन सौंपता प्राथमिक शिक्षक संघ सराहां का प्रतिनिधि
सचित्र-
प्राथमिक पाठशालाओं की वर्तमान क्लस्टर प्रणाली को रखा जाए कायम
सराहां शिक्षक खंड के प्राथमिक शिक्षकों ने कांग्रेस नेत्री को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खंड सराहां का प्रतिनिधिमंडल सराहां में कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दयाल प्यारी के माध्यम से मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।
प्रतिनिधिमंडल में मौजूद संघ के प्रधान सतीश शर्मा, महासचिव बेनी प्रसाद, सुनील पाराशर, देवदत्त शर्मा, रामानंद, संदीप कुमार, राजपाल, प्रवीण शर्मा, अनीता देवी, सरोज शर्मा, निशी गुप्ता, रेखा शर्मा, मोनिका देवी, मान सिंह, विनोद कुमार, ब्रह्म दत्त शर्मा, मदन सिंह व शमशेर सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि शिक्षा विभाग में क्लस्टर बनाने का कार्य चल रहा है, इससे हम सहमत हैं।
यहां कक्षा 6 से 12वीं तक क्लस्टर व्यवस्था न के बराबर है और इसकी यहां आवश्यकता हो सकती है।
उन्होंने कहा कि नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के क्लस्टर पहले ही बने हुए हैं और पूर्व से ही बहुत बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के लिए पूरी क्लस्टर व्यवस्था में फेरबदल की जरूरत नहीं है। यहां वर्तमान क्लस्टर व्यवस्था को यथावत रखा जाए और वर्तमान ढांचे को बस सुदृढ़ करें।
विज्ञापन
-- -- -संवाद