फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   primary and middle schools annual examination begin in winter sesion

Sirmour News: सिरमौर जिला के शीतकालीन स्कूल में शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं

Tue, 28 Nov 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
primary and middle schools annual examination begin in winter sesion
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में आठवीं का पर्चा देते विद्यार्थी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

तीसरी, पांचवीं और आठवीं के बच्चों ने दिया अंग्रेजी का पर्चा
सिरमौर जिले के शीतकालीन स्कूलों में शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं
सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां/नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के सभी शीतकालीन स्कूलों में मंगलवार से शिक्षा बोर्ड की ओर से प्राथमिक और मिडल स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन तीसरी, पांचवीं और आठवीं की परीक्षा हुई। इन सभी बच्चों ने अंग्रेजी का पेपर दिया। बच्चे अपना पेपर देकर काफी उत्साहित नजर आए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में 15 बच्चों ने आठवीं का अंग्रेजी विषय का पर्चा दिया। जबकि प्राथमिक पाठशाला सराहां में तीसरी कक्षा के 6 और पांचवीं कक्षा के 9 बच्चों ने अंग्रेजी का पर्चा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि शीतकालीन स्कूलों में बोर्ड की पांचवीं और आठवीं कक्षा के साथ-साथ दूसरी सभी प्राथमिक कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा की डेट शीट जारी हो चुकी है। पहले दिन तीसरी, पांचवीं व आठवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी स्कूलों में इस परीक्षा को शिक्षकों की कड़ी निगरानी में शुरू किया गया। परीक्षा सुबह ठीक 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चली।
इसके लिए सभी विद्यार्थी सुबह 9 से 9:30 बजे तक स्कूल पहुंच चुके थे। पेपर ठीक 9:45 बजे वितरित किए गए। इसके बाद सभी बच्चों ने यह परीक्षा दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान ने कहा कि स्कूल में 15 बच्चों ने आठवीं का पर्चा दिया। प्राथमिक पाठशाला सराहां के सीएचटी सुनील पराशर ने बताया कि पहले दिन तीसरी कक्षा के छह और 5वीं कक्षा के 9 बच्चों ने अंग्रेजी का पर्चा दिया। परीक्षा कड़ी निगरानी में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed