{"_id":"643eda343da2c572fe0c83d6","slug":"preparation-to-provide-drinking-water-to-the-city-for-24-hours-nahan-news-c-19-1-125767-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शहर को 24 घंटे पेयजल देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शहर को 24 घंटे पेयजल देने की तैयारी
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग नाहन शहर के लोगों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। कभी चुनावी मुद्दा रहे पेयजल संकट से शहर को निजात मिल चुकी है। पिछले लंबे अरसे से शहर में पानी की कोई किल्लत नहीं है। मौजूदा समय में नाहन शहर को दो पेयजल योजनाओं से 55 लाख लीटर पानी की प्रतिदिन आपूर्ति हो रही है। ऐसे में विभाग भी अब नाहन शहर के लोगों को 24 घंटे सातों दिन पानी देने की तैयारी कर रहा है।
इससे पहले शहर के वार्ड नंबर पांच में ट्रायल किया जाएगा। इसकी सफलता के बाद धीरे-धीरे शहर के सभी 13 वार्डों में पानी की लगातार आपूर्ति होगी। बड़ी बात ये है कि शहर में लंबे समय से पानी की किल्लत संबंधी कोई शिकायत नहीं है। इसको लेकर विभाग ने योजना तैयार कर ली है। योजना के अनुसार फिलहाल वार्ड नंबर 5 को शामिल किया गया है। जब लोगों को अपने नल में हर वक्त ताजा पानी मिलेगा तो लोगों की पानी को स्टोर करने की आदत भी छूट जाएगी।
विभाग को शहर में अधिकतर घरों की छतों पर रखीं पानी की टंकियों से ओवरफ्लो की शिकायतें मिलती हैं। कई बार विभाग ऐसे लोगों के कनेक्शन भी काट चुका है, लेकिन फिर भी कई लोग बाज नहीं आ रहे। जलशक्ति विभाग शहर के 40,000 लोगों को प्रतिदिन 55 लाख लीटर पानी की आपूर्ति कर रहा है। शहर में 10,526 घरेलू और 500 के लगभग व्यावसायिक कनेक्शन हैं। इसके अलावा सार्वजनिक नल और धार्मिक स्थलों को दिए हुए वाटर कनेक्शन अलग से हैं।
विज्ञापन
अकेली गिरि योजना से मिला रहा 45 लाख लीटर पानी
नाहन शहर को गिरि उठाऊ पेयजल योजना से प्रतिदिन 45 लाख लीटर पानी की आपूर्ति हो रही है। जबकि रियासतकालीन नेहर स्वार योजना से 10-12 लाख लीटर पानी मिल रहा है। इसके अलावा खैरी योजना को फिलहाल बंद रखा गया है। ये योजना भी कभी शहर को लाखों लीटर पानी की आपूर्ति करती थी। लेकिन योजना चलाने में ज्यादा खर्च होने के कारण फिलहाल इसे बंद रखा है।
अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने बताया कि विभाग ने फिलहाल पांच नंबर वार्ड को प्रायोगिक तौर पर शामिल किया है। इस वार्ड में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना सफल रहती है तो शहर के अन्य वार्ड में भी इसी व्यवस्था को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। लोग जरूरत के अनुसार ही पानी का इस्तेमाल करें। पानी को ओवरफ्लो न होने दें। अन्यथा स्थायी तौर पर कनेक्शन काटकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।