{"_id":"6a6370c352fd0637dc0b8576","slug":"pratiyogita-on-drugs-in-sanskrit-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-184279-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लोक नृत्य प्रतियोगिता में संस्कृत महाविद्यालय नाहन रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लोक नृत्य प्रतियोगिता में संस्कृत महाविद्यालय नाहन रहा प्रथम
विज्ञापन
संस्कृत कॉलेज नाहन में मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी के साथ विजेता प्रतिभागी व शिक्षक। संव
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के सौजन्य से संस्कृत महाविद्यालय नाहन में जिला स्तरीय ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि किया। जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके बाद उपायुक्त ने युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाई। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 190 प्रतिभागियों ने भाग लेकर 8 तरह की स्पर्धाओं में भाग लिया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान संस्कृत कॉलेज नाहन की पत्रिका ‘रसाल’ का विमोचन भी किया गया।
जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने बताया कि लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत कॉलेज नाहन प्रथम, यूथ क्लब राजगढ़ द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
लोक संगीत प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम और निहारिका दूसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में ऋषभ पहले, शिवम दूसरे और सुनयना तीसरे स्थान पर रहीं। नुक्कड़ नाटक में राइजिंग स्टार नाहन प्रथम और संस्कृत महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा।
स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता में शिवम ने पहला, ऋषभ ने दूसरा और करीना चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पेंटिंग में जेडीएस यूथ क्लब राहोर से प्रभा ठाकुर प्रथम, अभिनव द्वितीय और एकता तृतीय स्थान पर रहे। ऑनलाइन रील निर्माण प्रतियोगिता में मोहम्मद अनास टीम से हर्ष प्रथम और संस्कृत कॉलेज नाहन की एनएसएस इकाई द्वितीय और अभय शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
स्लोगन लेखन में संस्कृत कॉलेज से वंदना प्रथम, साक्षी द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय नाहन की वंशिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।-- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के सौजन्य से संस्कृत महाविद्यालय नाहन में जिला स्तरीय ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि किया। जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके बाद उपायुक्त ने युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाई। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 190 प्रतिभागियों ने भाग लेकर 8 तरह की स्पर्धाओं में भाग लिया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान संस्कृत कॉलेज नाहन की पत्रिका ‘रसाल’ का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने बताया कि लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत कॉलेज नाहन प्रथम, यूथ क्लब राजगढ़ द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
लोक संगीत प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम और निहारिका दूसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में ऋषभ पहले, शिवम दूसरे और सुनयना तीसरे स्थान पर रहीं। नुक्कड़ नाटक में राइजिंग स्टार नाहन प्रथम और संस्कृत महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा।
स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता में शिवम ने पहला, ऋषभ ने दूसरा और करीना चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पेंटिंग में जेडीएस यूथ क्लब राहोर से प्रभा ठाकुर प्रथम, अभिनव द्वितीय और एकता तृतीय स्थान पर रहे। ऑनलाइन रील निर्माण प्रतियोगिता में मोहम्मद अनास टीम से हर्ष प्रथम और संस्कृत कॉलेज नाहन की एनएसएस इकाई द्वितीय और अभय शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
स्लोगन लेखन में संस्कृत कॉलेज से वंदना प्रथम, साक्षी द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय नाहन की वंशिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।