फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   prashasan ekadus team win metri cricket cup match ponta sahib

मैत्री क्रिकेट कप पर प्रशासन एकादश की टीम का कब्जा

Sun, 14 Nov 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
prashasan ekadus team win metri cricket  cup  match ponta sahib
पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में मैत्री मैच के दौरान पत्रकार एकादश व प्रशासन एकादश की टीम। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में रविवार को मैत्री क्रिकेट कप मैच-2021 खेला गया। इसमें प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश पांवटा को हराया। मैन ऑफ द मैच रहे एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने शानदार 85 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

मुख्यातिथि समाजसेवी आरपी तिवारी ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन की टीम ने 15 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया। ओपनर अशोक चौहान ने 85, सेम कुमार ने 76 रन बनाए। पत्रकार एकादश की तरफ से अश्विनी रॉय ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में पत्रकार एकादश की टीम 15 ओवर में चार विकेट पर 89 रन ही बना सकी। इसमें तपेंद्र ठाकुर ने 26 और ज्ञान प्रकाश ने 15 रन बनाए। प्रशासन एकादश की तरफ से वैभव और सुनील ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम पांवटा विवेक महाजन, नायब तहसीलदार रंजीत सिंह, सिरमौर क्रिकेट संघ अध्यक्ष अतर सिंह नेगी, सुभाष चौधरी, रणजी खिलाड़ी गुरविंद्र सिंह टोली, रण सिंह चौहान, मधुकर डोगरी, मनिद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, भजन चौधरी, सुशील तोमर और अमित रमौल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed