{"_id":"57b890264f1c1b29156ecc49","slug":"pradeep-of-delhi-win-the-kusti","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के प्रदीप पहलवान ने जीती माली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के प्रदीप पहलवान ने जीती माली
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर)
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। भगानी पंचायत के सिंघपुरा गांव में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य पर हर बार की भांति इस बार भी दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुक्रवार देर शाम प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर पांवटा के विधायक किरनेश जंग चौधरी बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए।
दंगल कमेटी प्रधान दर्शन सिंह ने बताया कि इस बार भी कुश्ती स्पर्धा में दिल्ली, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, सहारनपुर, देहरादून आदि दूरदराज राज्यों से नामी पहलवानों ने भाग लिया। फाइनल कुश्ती स्पर्धा का मुकाबला प्रदीप पहलवान (दिल्ली) और प्रदीप पहलवान (चंडीगढ़) के बीच हुआ जिसमें दिल्ली के प्रदीप ने जीत दर्ज कर माली पर कब्जा किया।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने विजेता और उप विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सुरजीत सिंह पूर्व बीसीसी अध्यक्ष, अवतार सिंह तारी पूर्व नप अध्यक्ष, दाताराम, प्रेमपाल ठाकुर, पृथ्वी सिंह, ओपी कटारिया, जसपाल सिंह, मंजीत सिंह, बलदेव सिंह, रणवीर सिंह, सीताराम, रामप्रताप, सुशील, रवि कुमार, पुलिस प्रशासन आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
---------------