फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Posts of officers are vacant in Renukaji, people's work pending

Sirmour News: रेणुकाजी में अफसरों के पद खाली, लोगों के लटके काम

Mon, 17 Apr 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Posts of officers are vacant in Renukaji, people's work pending
ददाहू/संगड़ाह (सिरमौर)। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक समेत विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों के पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में पिछले लंबे समय से ग्रामीणों के काम लटक गए हैं।
विज्ञापन

सर्वाधिक परेशानी प्रशासनिक और राजस्व संबंधी कार्यों को पूरा करवाने में हो रही है। रेणुकाजी विस क्षेत्र के उपमंडल संगड़ाह में एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और सहायक अभियंता सहित करीब आधा दर्जन से अधिक उच्च पदों पर अधिकारियों के पद अरसे से खाली चल रहे हैं। इसको लेकर भाजपा ने स्थानीय विधायक विनय कुमार पर गहरी नींद सोने का आरोप लगाया है। रेणुकाजी भाजपा के प्रत्याशी रहे नारायण सिंह ने बताया कि विनय कुमार को अपने विधानसभा क्षेत्र की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन

जिन पदों पर अधिकारियों के पद रिक्त पड़े हुए हैं, उन्हें पिछले एक माह से भरा नहीं गया है। इसके चलते ग्रामीणों को अपने राजस्व संबंधी कार्य करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विनय कुमार क्षेत्र के कर्मचारियों को तबादले करके उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में दो-दो बार कर्मचारियों के तबादले हो रहे हैं लेकिन उनको अधिकारियों के पद भरने की कोई चिंता नहीं है। उधर, विधायक विनय कुमार ने बताया कि सभी अधिकारियों के पदों को भरने का प्रयास जारी है। शीघ्र ही सभी पदों पर अधिकारी अपना पदभार संभालेंगे। इसको लेकर सरकार से भी मौखिक तौर पर चर्चा हो चुकी है। कुछेक पदों पर तबादलों के बाद अधिकारियों ने अपना पदभार नहीं संभाला है।


शीघ्र होगी अधिकारियों की नियुक्ति: गौतम
उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि संगड़ाह में अधिकारियों के रिक्त पड़े पदों को लेकर सरकार से पत्राचार जारी है। नियुक्तियां होते ही इन पदों पर अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed