{"_id":"6ae7382edc7b36e5740a5bbe","slug":"poster-making-pratiyogita-in-ponta-college-nahan-news-c-177-1-ssml1030-193116-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पोस्टर मेकिंग में पलक चौहान और भाषण प्रतियोगिता में नेहा शर्मा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पोस्टर मेकिंग में पलक चौहान और भाषण प्रतियोगिता में नेहा शर्मा प्रथम
विज्ञापन
पांवटा कॉलेज में सतर्कता से समृद्धि विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभा
सतर्कता से समृद्धि विषय पर राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम
पोस्टर प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने लिया भाग, भाषण में भ्रष्टाचार उन्मूलन और सुशासन पर रखे विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में सतर्कता से समृद्धि विषय पर आयोजित पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संदेश दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में पलक चौहान और भाषण प्रतियोगिता में नेहा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो नाहन के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के पहले दिन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें महाविद्यालय के करीब 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बीए द्वितीय वर्ष की पलक चौहान ने पहला, बीए प्रथम वर्ष के निखिल ठाकुर ने दूसरा और बीए द्वितीय वर्ष की संजना शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
दूसरे दिन सतर्कता से समृद्धि विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन, ईमानदारी, नैतिक जिम्मेदारी और सुशासन जैसे विषयों पर विचार रखे। बीए द्वितीय वर्ष की नेहा शर्मा प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष की अलीशा द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की नजमा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा भाटी और प्रो. कांता चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन प्रो. कल्याण राणा, प्रो. नीलम और प्रो. नंदिनी कंवर ने किया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. डीएस तोमर ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं में ईमानदारी, नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित करना भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए जरूरी है।-- -- -
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने लिया भाग, भाषण में भ्रष्टाचार उन्मूलन और सुशासन पर रखे विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में सतर्कता से समृद्धि विषय पर आयोजित पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संदेश दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में पलक चौहान और भाषण प्रतियोगिता में नेहा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो नाहन के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के पहले दिन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें महाविद्यालय के करीब 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बीए द्वितीय वर्ष की पलक चौहान ने पहला, बीए प्रथम वर्ष के निखिल ठाकुर ने दूसरा और बीए द्वितीय वर्ष की संजना शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
दूसरे दिन सतर्कता से समृद्धि विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन, ईमानदारी, नैतिक जिम्मेदारी और सुशासन जैसे विषयों पर विचार रखे। बीए द्वितीय वर्ष की नेहा शर्मा प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष की अलीशा द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की नजमा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा भाटी और प्रो. कांता चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन प्रो. कल्याण राणा, प्रो. नीलम और प्रो. नंदिनी कंवर ने किया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. डीएस तोमर ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं में ईमानदारी, नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित करना भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए जरूरी है।