{"_id":"60d4d18e8ebc3e34212fb730","slug":"post-kovid-middle-aged-swallowed-poison-in-paonta-nahan-news-sml374613071","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में पोस्ट कोविड अधेड़ ने निगला जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में पोस्ट कोविड अधेड़ ने निगला जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद मानसिक तनाव झेल रहे एक अधेड़ ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पांवटा साहिब के बद्रीपुर निवासी राकेश अग्रवाल उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों ने तबीयत बिगड़ने पर एक निजी अस्पताल में उसे उपचार के लिए पहुंचाया। लेकिन उपचार के दौरान राकेश अग्रवाल ने दम तोड़ दिया। पांवटा साहिब थाना पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राकेश अग्रवाल (65) ने बुधवार देर शाम को कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।
तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पांवटा अस्पताल लग आए। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए बद्रीपुर स्थित श्री साईं अस्पताल ले गए। जहां पर वीरवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के कमरे की तलाशी भी ली है। जहां मौके पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। पुलिस जांच टीम ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजनों का कहना है कि अप्रैल माह में राकेश अग्रवाल को कोरोना हो गया था। इसके बाद से काफी डिप्रेशन में रहने लगे थे। इसी के कारण कोई विषाक्त या नशीली दवा खा ली। मृतक के परिजनों ने किसी पर भी कोई संदेह नही जताया है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शरू कर दी है।