फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ponta nagar parisad will start 13 vehicle services for garbage collection

पांवटा साहिब के हर वार्ड में कूड़ा उठाने को अब होगा अलग वाहन

Sat, 09 Oct 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
ponta nagar parisad will start 13 vehicle services  for garbage  collection
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद के सभी 13 वार्डों से कूड़ा एकत्र करने को अलग-अलग वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। इस वक्त केवल 6 वाहन ही कूड़ा उठाने का कार्य कर रहे हैं लेकिन एक नवंबर से 7 और वाहन कूड़ा उठाने को लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि पांवटा नगर परिषद में कुल 13 वार्ड हैं जिसमें अब तक केवल 6 वाहन ही कूड़ा एकत्र कर उठाने को लगे हुए हैं। इससे काफी समय इन वाहनों को लग जाता है। क्षेत्रवासियों और सफाई कर्मियों की मांग पर नगर परिषद के प्रयासों से अब सात नए वाहन नवंबर माह से लगेंगे। जिससे सभी 13 वार्डों में प्रत्येक के लिए एक-एक वाहन कूड़ा उठाने को उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

कुछ वार्डों में रोज गाड़ी नहीं पहुंचने की समस्या का निवारण होगा। कूड़ा एकत्रित करने और ठिकाने तक पहुंचाने के कार्य में तेजी आ सकेगी। इस योजना के कार्य शुरू होने से शहर की सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा सकेगा। दर्जनों सफाई कर्मियों को रोजगार भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा नगर परिषद के ईओ और नायब तहसीलदार पांवटा साहिब रणजीत सिंह बेदी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अब कुल 13 वाहन सफाई और कूड़ा एकत्रीकरण को एक नवंबर से लगेंगे। प्रत्येक घर से कूड़ा उठाने की फीस पहले से ही तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed