फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ponta hospital 150 beds only only paper documents

कागजों में ही 150 बिस्तरों का हुआ पांवटा सिविल अस्पताल

Sun, 28 Nov 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
ponta hospital 150 beds only only paper documents
पांवटा साहिब ( सिरमौर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पांवटा सिविल अस्पताल को 150 बिस्तरों का करने की घोषणा की थी। इससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी थी लेकिन बिस्तरों की बढ़ोतरी की घोषणा अब तक कागजी ही साबित हो रही है।
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होने के डेढ़ वर्षों बाद भी अधिकतर पद रिक्त चल रहे हैं।
सिविल अस्पताल में चिकित्सक, स्टाफ नर्सिंग, लैब तकनीशियन, रेडियोलॉजिस्ट एवं चतुर्थ श्रेणी समेत करीब 90 पड़ रिक्त पड़े हैं।
पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में रोज 600 से 800 तक ओपीडी रहती है। इसमें रोनहाट, शिलाई, नैनीधार, हलांड, टिंबी, कफोटा, चांदनी, कठवार, टिटयाना, ठोंठा जाखल, मकड़ाना, कमरऊ, कोलर, माजरा, धारटीधार और आंजभोज समेत दूरदराज क्षेत्रों और साथ लगते उत्तराखंड व हरियाणा क्षेत्र तक के मरीज पहुंचते हैं। यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के आधा दर्जन पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

इससे करीब 75 से 50 किलोमीटर दूर से पहुंचने वाले मरीजों को मजबूरन उत्तराखंड, हरियाणा या सूरजपुर समेत स्थानीय निजी अस्पतालों में उपचार करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों समेत 90 पद रिक्त
पांवटा अस्पताल को 150 बिस्तर का करने की घोषणा के बाद जारी अधिसूचना के बाद अब अस्पताल में कुल 204 पद हो चुके हैं। इसमें से 114 पद भरे हुए हैं। अब तक भी 90 पद रिक्त पड़े हैं।
हैरानी तो इस बात की है कि अधिसूचना जारी होने के डेढ़ वर्ष बाद भी नए स्वीकृत 73 पदों में से मात्र तीन पद नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, मेटर्न और सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 का ही पद भर पाया है। यानी स्वीकृत नए पदों में से 70 और पिछले पदों में से भी 20 पद मिलाकर 90 पद खाली हैं। इसमें आधा दर्जन चिकित्सक, 26 स्टाफ नर्स, 22 क्लास फोर, 9 स्वीपर, मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-2 के 3, क्लर्क, चालक, ओटी सहायक, रेडियोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट के दो-दो पद रिक्त पड़े हुए हैं।

-------
समस्या के बारे में प्रदेश सरकार को कराया है अवगत : डॉ. संजीव सहगल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. संजीव सहगल ने कहा कि पांवटा सिविल अस्पताल में चिकित्सक, स्टाफ नर्सों समेत रिक्त पदों के चलते दिक्कतें आती रही हैं। इस बारे में प्रदेश सरकार और निदेशक स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed