फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   polution board workshop

Sirmour News: बीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों को दी जैव कचरा प्रबंधन की जानकारी

Tue, 05 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
polution board workshop
नाहन में बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद सीएमओ, बीएमओ और प्रदूषण नियंत
बीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों को दी जैव कचरा प्रबंधन की जानकारी
विज्ञापन

नाहन में स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आयोजित की कार्यशाला

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में जैव कचरा (बायोमेडिकल वेस्ट) प्रबंधन पर नाहन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने की। कार्यशाला में जिले के बीएमओ और एसएमओ शामिल हुए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि कार्यशाला में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आए साइंटिस्ट और उनकी टीम ने जैव कचरा के निष्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में जैव कचरे का किस प्रकार एकत्रीकरण करना है, दूरदराज के क्षेत्रों में स्थापित अस्पतालों से किस प्रकार जैव कचरे को निष्पादन के लिए लाना है के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर हिमेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में मौजूद चिकित्सा अधिकारियों के साथ जैव कचरा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को कलस्टर लेबल तक लागू करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल, डॉ. उपासना शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed