फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   political

नाहन नगर परिषद में चार पार्षदों का हुआ मनोनयन

Wed, 04 Aug 2021 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
political
नाहन (सिरमौर)। देश की दूसरी सबसे पुरानी नगर परिषद नाहन में चार भाजपा समर्थकों को बतौर पार्षद मनोनीत किया है। प्रदेश सरकार की ओर से इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें सबसे अहम चेहरे के तौर पर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा रेखा तोमर के पुत्र एवं सड़क सुरक्षा क्लब नाहन के प्रधान विशाल तोमर भी शामिल हैं। इसके अलावा 70 के दशक से जनसंघ की विचारधारा से जुड़े हुए देवेंद्र चौधरी के बेटे दुर्गेश चौधरी, युवा एडवोकेट अमित अत्री और विजय चौरिया को पार्षद के तौर पर मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

इनके चयन से इनके समर्थकों में खासी खुशी है। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होते ही इन चारों मनोनीत पार्षदों को फोन और सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला चला हुआ है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ से बातचीत में नवनियुक्त मनोनीत पार्षद विशाल तोमर ने बताया कि उनकी मम्मी रेखा तोमर ने नगर परिषद अध्यक्ष रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान शहर में कई पार्कों का निर्माण करवाया। शहर की सुंदरता के लिए कई कार्य किए हैं। उनकी राह पर चलते हुए वह भी शहर की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए विधायक डॉ. राजीव बिंदल का आभार प्रकट किया है। जबकि अन्य मनोनीत पार्षदों दुर्गेश चौधरी, अमित अत्री और विजय चौरिया ने भी सरकार और विधायक डॉ. राजीव बिंदल का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed