फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Political

वन मंत्री ने पांवटा को दी करोड़ों की सौगात, बोले-डेढ़ करोड़ पौधे रोपेंगे

Thu, 29 Jul 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Political
पुरुवाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन मंत्री राकेश पठानिया ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की अध्यक्षता में वीरवार को पांवटा साहिब विस क्षेत्र में 1.60 करोड़ रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने पांवटा साहिब वन मंडल के भगानी वन रेंज के अंतर्गत राजपुर में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इंस्पेक्शन हट के हाल और चाहरदिवारी का शिलान्यास किया। 90 लाख रुपये की लागत से तैयार ईको पार्क का निरीक्षण किया और 2 लाख की लागत से निर्मित स्वर्णिम वाटिका का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

इस स्वर्णिम वाटिका को हिमाचल प्रदेश के राज्य के स्वर्ण वर्ष (50 वर्ष) के उपलक्ष्य में बनाया गया है। उन्होंने इस मौके पर अमरूद का पौधा रोपते हुए बताया कि इस बरसात में पूरे प्रदेश में 1. 50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने भगानी वन विश्राम गृह में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कमरे और चाहरदिवारी का शिलान्यास किया। वनमंत्री ने इलाके में दो एंबुलेंस सड़कें देने की घोषणा की। इससे भगानी सहित इसके आसपास की सात पंचायतों खोदरी माजरी, गोजर, सालवाला, मानपुर देवडा, गोरखूवाला और सिंहपुरा के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने भगानी क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल मैदान का निर्माण करने और भगानी के हर्बल पार्क के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। वन मंत्री ने मटरुवाला स्थित वन विश्राम गृह में 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बने नवीनीकृत कमरों का लोकार्पण किया। वहीं, 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास भी किया। बातामंडी में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली जल भंडारण साइट का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि जल भंडारण योजना वन विभाग की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें वन क्षेत्रों के बहते पानी को एकत्र किया जाएगा और उन जगहों को रिचार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जहां पानी की कमी है। वन मंत्री ने एक बूटा बेटी के नाम योजना के अंतर्गत पांच नवजात बालिकाओं के माता-पिता को पांच पौधे, पांच ट्री गार्ड, एक कंपोस्ट बैग और एक नाम प्लेट वितरित किए।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी किए सम्मानित
वनमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया। इनमें दलीप सिंह, अभय अग्रवाल, राजकुमार, अमित, वनीता, जामिल, अजय, अपिंद्र कुमार, रोहित कुमार, दयाराम, पूजा, सुरेंद्र,चेतराम, कैलाश को वर्दी और किट प्रदान की। इस अवसर पर प्रदेश खाद्य नागरिक और आपूर्ति उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, जिला परिषद उपाध्यक्षा अंजना शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed