{"_id":"601ff00b8ebc3e70040e6849","slug":"political-nahan-news-sml3601215176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष सीमा कन्याल का संगड़ाह में नागरिक अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष सीमा कन्याल का संगड़ाह में नागरिक अभिनंदन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के संगड़ाह में जिप अध्यक्षा के पहुंचने पर नारे लगाकर खुशी का इजहार क
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में रविवार को नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल का भाजपाइयों ने उनका गर्मजोशी से फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सीमा कन्याल के अलावा भारतीय जनता पार्टी और जयराम सरकार के समर्थन में खूब नारेबाजी की गई।
इसके बाद सीमा कन्याल और भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला बस स्टैंड से होता हुआ संगड़ाह गांव में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान नीलम चौहान के घर तक गया जहां जिला परिषद अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई दी और क्षेत्र में समान विकास करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के सान्निध्य में जनपद सिरमौर के हर क्षेत्र में विकास की बहार लाई जाएगी। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाएगा। जो गांव अभी तक सड़क सुविधा से वंचित हैं, उन गांव तक मार्ग सुविधा पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान नवनिर्वाचित खंड समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा के अलावा पूर्व विधायक रूप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सहीराम चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह तोमर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लिया।
विज्ञापन
...................