फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   political event

कार्यकर्ताओं के दम पर मिशन रिपीट को उतरेंगे मैदान में

Tue, 07 Sep 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
political event
पांवटा साहिब(सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा की मासिक बैठक मंगलवार को पांवटा लोनिवि में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आगामी विस चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि उनकी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। ऊर्जा मंत्री ने उज्ज्वला योजना, गृहिणी सुविधा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान सम्मान निधि योजना जैसे अनेकों योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर से बनना तय है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा आगामी विस चुनावों में मिशन रिपीट के साथ मैदान में उतरेगी। मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने अपना बूथ सबसे मजबूत और चुनाव प्रबंधन विषय पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा संस्थापक सदस्य डॉ. प्रेम चंद गुप्ता, मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र चौधरी, नरेश खापड़ा, नप अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा धीमान, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, भाजपा समर्थित पार्षद, मनोनीत पार्षद, पंचायत प्रधान, जागीरी राम चौधरी, प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य अनिल चौधरी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील चौधरी, संदीप तोमर, सुशील तोमर सहित ग्राम केंद्र प्रभारी, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed