{"_id":"61326d128ebc3e35f95d0fb8","slug":"political-event-in-sirmaur-nahan-news-sml382620224","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम ने सिरमौरवासियों को दी 500 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम ने सिरमौरवासियों को दी 500 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
सराहां कुश्ती स्टेडियम में जनसभा के दौरान तलवार लहराते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां/शिलाई (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सिरमौर जिले के सराहां (पच्छाद) और शिलाई विधानसभा क्षेत्रों में 500 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने शिलाई में 175 करोड़ रुपये लागत की 30 विकासात्मक परियोजनाएं, जबकि पच्छाद विस क्षेत्र के सराहां में 315 करोड़ रुपये लागत की 55 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान समाज के हर वर्ग और राज्य के हर क्षेत्र का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ वर्ष कोरोना महामारी के कारण प्रभावित होने के बावजूद भी सरकार लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरी। उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने में महामारी के दौरान सरकार को अपना पूरा समर्थन देने के लिए लोगों का आभार भी जताया।
महामारी से लड़ने के लिए परामर्श देने के लिए कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर होता कि वे पंजाब और राजस्थान के अपने नेताओं को सलाह देते जहां स्थिति अधिक प्रतिकूल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं जैसे उन्हें इस महामारी से लड़ने का व्यापक अनुभव है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सराहां में पच्छाद की बस्तियों और बाग पशोग, कथैर, नैना टिक्कर आदि बस्तियों के लिए 8.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील पच्छाद में 1.17 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना गी मतलाना के संवर्धन कार्य, 42.46 लाख रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना टिक्कर, सैर भराल के संवर्धन कार्य और ग्राम पंचायत धार टिकेरी के गांव सिक्कन के लिए 24 लाख रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना के संवर्धन कार्य का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने तहसील राजगढ़ के गांव धरोटी तथा कोठिया जजैर के साथ लगते गांवों के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत 53.7 लाख रुपये लागत की उठाऊ सिंचाई योजना, ग्राम पंचायत थोड निवाड के गांव रेडी गुसान के लिए 1.27 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ सिंचाई योजना, गांव कोटी पधोग तथा साथ लगते गांवों के लिए 106 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ सिंचाई योजना, ग्राम पंचायत दीदग में 34.77 लाख रुपये लागत की खनोटियो उठाऊ सिंचाई योजना, तहसील पच्छाद की ग्राम पंचायत लाना भलटा में 29.82 लाख रुपये लागत की लाना मच्छेर उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण किया।
उन्होंने राजगढ़ में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के मंडल और उपमंडल कार्यालय भवनों, शिलाबाग में 4.59 करोड़ रुपये लागत के 33/11 केवी सबस्टेशन, 1.52 करोड़ रुपये लागत से कोटला बड़ोग में गो अभ्यारण्य, 2.50 करोड़ रुपये लागत के दीद घलूत संपर्क मार्ग, 1.41 करोड़ रुपये लागत की दभारा-बड़ी-भम पंधान सड़क और सराहां में 11.05 लाख रुपये लागत के डिग्री कॉलेज के भवन का लोकार्पण किया।
इसके अलावा थानाधार गांव के लिए 89.58 लाख रुपये की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3.90 करोड़ रुपये लागत की बड़ूसाहिब सोडा धयारी सड़क, 2.45 करोड़ रुपये लागत की बीआरसी से थोर कोलां के लिए संपर्क मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 3.32 करोड़ रुपये लागत की डिंबर से भलग सड़क का लोकार्पण किया।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 1.19 करोड़ रुपये लागत की भलग से कथली भरन सड़क, 6.46 करोड़ रुपये लागत की चंबीधार फागू सड़क के मैटलिंग और टारिंग कार्य, 2.19 करोड़ रुपये के कनोग धंदरेल संपर्क मार्ग, 7.07 करोड़ रुपये लागत की कलयों पब लियोनना सड़क की मैटलिंग और टारिंग, 2.93 करोड़ रुपये लागत के धारली से डिब्बर सड़क, 18.87 करोड़ रुपये लागत की बनेठी बागथन राजगढ़ चंदोल सड़क को चौड़ा करने के कार्य और 77.98 लाख रुपये लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाब्बन के भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ कई शिलान्यास किए।
उधर शिलाई में मुख्यमंत्री ने 4.11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आईटीआई भवन, 1.83 करोड़ रुपये की जरवा से जनेली से किनू कुल्हाड़ सड़क, 5.29 करोड़ की गवाली पशमी से मनाल सड़क, 4.77 करोड़ की गवाली पशमी-बालीकोटी चमरा मोहराड़ सड़क, 4.64 करोड़ की शरली मानपुर से कुमली सड़क, टटियाना गांव समूह की बस्तियों के लिए 92 लाख की उठाऊ पेयजल योजना, कमरऊ तहसील के अपर माशू में 1.22 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ सिंचाई योजना और कुन्ना गांव के लिए 68 लाख रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना के लोकार्पण किए। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने 151.88 करोड़ रुपये लागत की 22 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए।