फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   political bjp worker regine

शिलाई भाजपा में बवाल, 18 पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

Sat, 07 Aug 2021 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
political bjp worker regine
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कफोटा क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों से संबंधित भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर स्थानीय नेता के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कफोटा क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों में विकास खंड कार्यालय कफोटा में नहीं मिलने की नाराजगी है तो टिंबी जोन में उपतहसील नहीं मिलने का मलाल। लगभग 18 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के एक साथ हुए इस्तीफे से भाजपा में खलबली मच गई है। शिलाई मंडल अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे की प्रतियां राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता को भी नामित की गई हैं।
विज्ञापन

इस्तीफा देने वालों में मुख्य रूप से राजेंद्र सिंह पूर्व वाइस चेयरमैन शिलाई और प्रदेश सदस्य भाजपा, धनवीर सिंह उपाध्यक्ष शिलाई मंडल, राजेंद्र चौहान सदस्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम सिरमौर, बलवीर सिंह चौहान पूर्व वाइस चेयरमैन बीडीसी शिलाई, प्रदीप कुमार भाजपा युवा मोर्चा, चतर सिंह बूथ अध्यक्ष बमराड़, दलीप सिंह बमराड़ और कुलदीप शर्मा मीडिया प्रभारी शिलाई भाजपा समेत 18 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टिंबी जोन की तीन पंचायतों की बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र की विकास के मामले में अनदेखी हो रही है जिससे पदाधिकारी आहत हैं। इसलिए वह अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि वह पार्टी में बने रहेंगे। वहीं, बताया यह जा रहा है कि यह भाजपा पदाधिकारी स्थानीय नेतृत्व से खुश नहीं है। लगातार कार्यकर्ताओं की अनदेखी और विकास के मामले में टिंबी क्षेत्र की हो रही अनदेखी से रुष्ट होकर सभी ने सामूहिक निर्णय लेकर टिंबी जोन की बैठक में लिया।

शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान ने बताया कि उनके पास पार्टी के चार लोगों के इस्तीफे पहुंचे हैं जिसमें एक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और तीन शिलाई मंडल के पदाधिकारी हैं। इन्हें आलाकमान को भेजा जाएगा। इधर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि पार्टी का यह मसला मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed