फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Police to keep a watch with drone in Renuka fair

श्रीरेणुकाजी मेले में हर गतिविधि पर रहेगी ड्रोन की नजर

Fri, 12 Nov 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police to keep a watch with drone in Renuka fair
रेणुकाजी मेला मैदान में दुकानें लगाने में जुटे व्यापारी। - फोटो : NAHAN
योगेंद्र अग्रवाल
विज्ञापन

ददाहू ( सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में शिरकत करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस अपनी पैनी निगाह रखेगी।
मेले की हर गतिविधि पर ड्रोन कैमरे की नजर रहेगी। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से जहां पूरे मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा है, वहीं करीब 300 जवान मेले में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। स्नानघाट, मंदिर परिसर, रेणू मंच सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

यहां सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। मेले से एक दिन पूर्व सभी जवानों को पूर्वा अभ्यास करवाया जाएगा। 12 नवंबर से ही सभी जवान अपनी-अपनी पोजीशन संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह को मेला पुलिस अधिकारी और रेणुका थाने के एसएचओ देवी सिंह नेगी को मेले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त पांच उपनिरीक्षक, 10 एएसआई, 25 मुख्य आरक्षी, 85 आरक्षी, 50 महिला पुलिस कर्मी,100 होमगार्ड के जवान और 25 महिला गृह रक्षक मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी देंगे।
जिले का बम रोधक दस्ता भी मेले में अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र मे श्रद्धालुओं की सुविधा के मध्यनजर पुलिस सहायता कक्ष भी स्थापित किया जाएगा। मेला क्षेत्र मेें 40 करीब सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्नान घाट पर चार गोताखोर भी तैनात रहेंगे।
एएसपी बबीता राणा ने रेणुका मेले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाने की पुष्टि करते बताया कि मेले से संबंधित सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। 300 जवानों को रेणुका मेले में ड्यूटी पर तैनात किया है।

निगम की 20 अतिरिक्त बसें मेले में देंगी सेवाएं
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में इस बार भी निगम 20 अतिरिक्त बसें चलाएगा। जिले के भीतरी भागों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं और यात्रियों को मेला स्थल तक लाने तथा ले जाने के लिए निगम ने विशेष व्यवस्था की है। निगम क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने बताया कि नाहन डिपो की 20 अतिरिक्त बसों को मेले में यात्रियों की सेवाओं में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed