फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police recruitment

सिरमौर की 122 युवक-युवतियों को खाकी पहनने का मौका

Wed, 17 Feb 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 17 Feb 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
police recruitment

जिले के हजारों युवक-युवतियों को पुलिस की वर्दी पहनने का मौका मिलने जा रहा है। जिले के लिए 93 पुरुष एवं 23 महिला कांस्टेबलों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पिछली भर्ती के शेष रहे 6 पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ सामान्य श्रेणी के आवेदक 120 रुपये का बैंक ड्राफ्ट या पोस्टल आर्डर लगाकर आवेदन कर सकते हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व आईआरडीपी के आवेदक 30 रुपये का ड्राफ्ट या पोस्टल आर्डर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस डिस्ट्रिक सिरमौर, नाहन एचपी-173001 के नाम से बनाएंगे। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी के लिए 18 से 25 वर्ष, होमगार्ड वर्ग के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। खिलाड़ी के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा की कट ऑफ डेट 1 फरवरी, 2016 निर्धारित की गई है। जो अभ्यर्थी जमा दो की परीक्षा दे रहे हैं वे भी भर्ती प्रक्रिया के पात्र होंगे। लेकिन इन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपना जमा दो का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।  आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को भर्ती की तिथियों का ब्योरा उनके स्थायी निवास पर भेजा जाएगा। अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र पर अपना मोबाइल नंबर अवश्य दर्शाएं। अधिक जानकारी के लिए 01702-222557 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी आवेदन फार्म के संलग्न प्रमाण पत्र हिंदी व अंग्रेजी में अपनी हस्तलिपि में प्रेषित करें अन्यथा आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed