{"_id":"2cc8d71fc5729a394846d7db00fd48cf","slug":"police-jagrukta-abhiyan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांबीधार हादसे के बाद पुलिस सवारियों को कर रही जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांबीधार हादसे के बाद पुलिस सवारियों को कर रही जागरूक
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Tue, 01 Mar 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पुलिस ने चांबीधार बस दुघर्टना के बाद यात्रियों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। डीएसपी योगेश रोल्टा के नेतृत्व में पुलिस दल ने यशवंत नगर में प्रत्येक बस में जाकर यात्रियों को बताया कि वह अपनी यात्रा के दौरान यदि चालक को फोन पर बात करते देखते हैं तो पहले उसे प्यार से ऐसा न करने के लिए कहें, लेकिन यदि वह तब भी न माने तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
यहीं नहीं यात्री अपने मोबाइल पर उसका फोटो भी खींच कर रखें। डीएसपी योगेश रोल्टा ने इस दौरान वाहनों की चेकिंग भी की और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी देखे। उन्होंने यात्रियों को जागरूक करने की इस मुहिम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति की यह जिम्मेवारी बनती है कि वह अपने आसपास हो रहे हर गलत कार्य को रोकने के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यात्री यदि अपनी यात्रा के दौरान चालक द्वारा बरती जा रही लापरवाही फोन सुनना, गाने आदि चलाने का कार्य करने पर उसे टोके तो उससे सुधार आ सकता है। यही नहीं उससे बस हादसों को टालने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को ऐसी सूचना मिलने पर पर सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि समय-समय पर वाहन चालकों के लाइसेंस आदि की जांच की जाएगी और फोन करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चालकों को भी ऐसा न करने के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन