{"_id":"919dbf8b90d0c8a00ac79124a3460dca","slug":"police-arrested-two-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा चाकू घोंपने के दोनों आरोपी किए गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरा चाकू घोंपने के दोनों आरोपी किए गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sun, 31 Jan 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले माजरा में एक छात्र को चाकू घोंपने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश करने पर आरोपियों को 3 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है। जांच टीम को पता चला है कि मामूली बहस व धक्का मुक्की हुई थी। आरोपियों ने कार्यक्रम के बाद जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित छात्र देहरादून अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों का कहना है कि छात्र का ऑपरेशन हो गया है लेकिन घायल अभी बयान देने की हालत में नहीं है।
विज्ञापन
सनद रहें, कि 29 जनवरी को माजरा स्कूल में वार्षिक समारोह था।
अंकुश व मनव्वर में मामूली धक्का मुक्की को लेकर बहस छिड़ गई। दो छात्र गुटों के बीच यह बहस बढ़ने लगी, किसी तरह मौके पर विवाद शांत किया गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, एक गुट ने माजरा बाईपास पर एक छात्र अंकुश को घेर लिया। मारपीट के बाद अंकुश पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक, जौलीग्रांड देहरादून में उपचाराधीन है। चिकित्सकों ने पुलिस जांच टीम को बताया कि ऑपरेशन हो गया है। हालत खतरे से बाहर है लेकिन घायल छात्र अभी ब्यान देने की स्थिति में नहीं है। इसके बाद बयान दर्ज करने पहुंची माजरा पुलिस टीम वापस लौट गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एएसआई देवी सिंह नेगी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है। कार्यक्रम में एक मामूली बात बहस शुरू हुई। युवाओं के दो गुटों में कार्यक्रम के बाद मारपीट हुई। मारपीट करने वाले युवक नशे में थे। ग्राम जगतपुर निवासी मुख्य आरोपी मनव्वर(22) ने जानलेवा हमला किया। इस दौरान दूसरा आरोपी भगवानपुर निवासी समरेज (19) भी साथ रहा। हमले में घायल छात्र अंकुश (18) पुत्र जगमोहन के बयान दर्ज करने को टीम देहरादून भेजी थी लेकिन अभी घायल बयान देने की हालत में नहीं है।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी पांवटा लायक राम सिसौदिया ने पुष्टि की है। दोनों आरोपियों मनव्वर एवं समरेज को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। आरोपियों को 3 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।