{"_id":"68da932a10f7b56d0b053e51","slug":"plating-should-not-be-registered-in-yashwant-vihar-colony-and-jarja-area-nahan-news-c-177-1-nhn1002-160958-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशवंत विहार कॉलोनी और जरजा क्षेत्र में प्लाटिंग की न की जाए रजिस्ट्री : विक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशवंत विहार कॉलोनी और जरजा क्षेत्र में प्लाटिंग की न की जाए रजिस्ट्री : विक्रम
विज्ञापन
नाहन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते वार्ड नंबर दो के पार्षद विक्रम वर्मा।
पत्रकार वार्ता में वार्ड नंबर-2 के पार्षद ने पूर्व में हुए निर्माण में खामियों की जांच की भी उठाई मांग
बोले, डेवलपर ने भवन बना दिए, सीवरेज, नालियों व रास्ते के निर्माण की नहीं की है कोई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद के वार्ड नंबर-2 की यशवंत विहार कॉलोनी और जरजा क्षेत्र में होने वाली प्लाटिंग की रजिस्ट्री न की जाए। साथ ही पूर्व में हुए निर्माण में खामियों की जांच की जाए। यह बात सोमवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में वार्ड नंबर-दो के पार्षद विक्रम वर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि यशवंत विहार कॉलोनी और जरजा क्षेत्र में डेवलपर (बिल्डर) की ओर से पूर्व में जो निर्माण किए गए हैं, वह ठीक नहीं है।
इनमें नालियों का निर्माण, सीवरेज और रास्तों की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते बरसात में कई लोगों के घरों में दरारें आ गई हैं। लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। वहीं रास्तों की सही व्यवस्था न होने से कॉलोनी में रह रहे लोगों में आपस में विवाद हो रहे हैं। अपनी जीवन भर की कमाई खर्च करके भवन निर्माण करने वाले लोगों को अभी भी परेशानी झेलनी पड़ी है। इसलिए स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया जाता है कि मामले जांच करके डेवलपर को यहां सीवरेज, रास्ते और नालियों के निर्माण के निर्देश दिए जाएं।
विक्रम वर्मा ने कहा कि नगर परिषद नाहन की हाल ही में हुई साधारण बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। इसमें नगर परिषद के वार्ड क्षेत्र में होने वाली प्लॉटिंग की रजिस्ट्री पर तब तक रोक लगाई जाए, जब तक नगर परिषद की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी न किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव की प्रति उपायुक्त सिरमौर और तहसीलदार को प्रेषित की जा रही है।