फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   plaster fell on patients

छत से मरीजों पर गिरा प्लस्तर, वार्ड में मची अफरा-तफरी

Sun, 03 Oct 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
plaster fell on patients
सिविल अस्पताल सराहां के जनरल वार्ड में बेड पर गिरा प्लस्तर - फोटो : NAHAN
सराहां (सिरमौर)। जिस अस्पताल में मरीज अपने इलाज के लिए भर्ती थे। वहीं, उन्हें चोटिल होना पड़ा। मामला सिविल अस्पताल सराहां का है। जहां जनरल वार्ड में उपचाराधीन एक मरीज पर अचानक छत से प्लस्टर की मोटी परत आ गिरी। इससे एक महिला बुजुर्ग सहित साथ में बैठी तीमारदार को चोटें आई हैं, जिनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। इस दौरान वार्ड में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत सराहां सिविल अस्पताल में शनिवार देर शाम यह घटना सामने आई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अस्पताल में दाखिल मरीज के तीमारदार ने बताया कि अचानक ही छत से पलस्तर का एक मोटा हिस्सा नीचे आ गया, जिसके चलते मरीज भी सहम गए। इससे उन्हें चोटें आई हैं। वहीं, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि छत का पलस्तर गिरने से दो को चोटें आई है, जिनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन

बता दें कि सराहां के 50 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत भवन बनाया गया है। जहां पर डेडिकेटिड कोविड अस्पताल चलाया जा रहा है। जबकि, अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों का उपचार अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में किया जा रहा है। जहां पर बमुश्किल 30 ही बेड हैं। कई बार तो एक बेड पर दो पेशेंट एडमिट होते हैं। हालांकि हाल ही में प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराहां अस्पताल को 100 बिस्तर करने की घोषणा की है, लेकिन यहां पर पुराने भवन में इस तरह की घटना कहीं न कहीं अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ लोगों की चिंता भी जरूर बढ़ा रही है। कुल मिलाकर गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि बिल्डिंग के एक वार्ड की छत से पलस्तर गिरा है। मरीज व साथ में देखभाल कर रही महिला को गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के अन्य कमरों के छत का भी निरीक्षण किया जाएगा। ताकि भविष्य में इस तरह की कोई और घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed