फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Plans for 26 parks across 13 wards in limbo due to lack of funds.

Sirmour News: बजट के अभाव में 13 वार्डों के 26 पार्कों की योजना अधर में

Mon, 24 Aug 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Plans for 26 parks across 13 wards in limbo due to lack of funds.
नगर परिषद पांवटा साहिब में वार्ड में पार्क निर्माण कार्य जो अधर में लटके हैं। संवाद
चार साल बाद भी अधूरी योजना, अधिकांश वार्डों में बाउंड्री वाल और गेट के बाद अटका निर्माण
विज्ञापन

नई कॉलोनियों में पार्कों के लिए छोड़ी जमीन पर अतिक्रमण का भी खतरा
सितंबर 2022 में हुआ था शिलान्यास, 1.20 करोड़ रुपये का किया गया था प्रावधान
वार्ड एक का पार्क विवाद के बाद नष्ट, मामला अदालत में विचाराधीन
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर में शहरी सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई नगर परिषद पांवटा साहिब की योजना बजट के अभाव में अधर में लटक गई है। करीब चार वर्ष पहले शुरू हुई इस योजना के तहत नगर परिषद के सभी 13 वार्डों में दो-दो पार्क विकसित किए जाने थे। योजना का एक प्रमुख उद्देश्य नई कॉलोनियों में पार्क के लिए छोड़ी गई करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि को अतिक्रमण से बचाना भी था।
शहर के अधिकांश वार्डों में पार्क निर्माण के लिए चिह्नित भूमि पर बाउंड्रीवाल और गेट लगाने का कार्य तो किया गया, लेकिन इसके बाद पार्क विकसित करने का काम आगे नहीं बढ़ पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टीसीपी नियमों के तहत नई कॉलोनियों में पार्क के लिए भूमि छोड़ना अनिवार्य है। कई स्थानों पर चार से नौ बिस्वा तक भूमि पार्क के लिए छोड़ी गई है। लोगों का आरोप है कि उचित संरक्षण के अभाव में कई जगह इस जमीन का इस्तेमाल पार्किंग या अन्य गतिविधियों के लिए होने लगा है।
विज्ञापन

पार्कों के लिए छोड़ी जमीन की कीमत करोड़ों रुपये में है। ऐसे में इस भूमि को सुरक्षित रखने और शहर में बेहतर हरित क्षेत्र विकसित करने के उद्देश्य से योजना तैयार की गई थी। सितंबर 2022 में तत्कालीन बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में पार्कों का शिलान्यास किया था। उस समय 13 वार्डों में पार्कों के निर्माण व सौंदर्यीकरण के लिए करीब 1.20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। हालांकि, अब बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण अधिकांश पार्कों का निर्माण अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड एक का पार्क रहा विवाद में
केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त योजना के तहत शहर के दो वार्डों के लिए 20-20 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था। वार्ड आठ में पार्क का सौंदर्यीकरण करवाया गया, जबकि वार्ड एक के बद्रीपुर में तैयार किए गए पार्क को कुछ लोगों ने अपनी भूमि बताते हुए जेसीबी से नष्ट कर दिया था। इसे लेकर विवाद हुआ और मामला दर्ज होने के बाद अब यह अदालत में विचाराधीन है।
बजट मिलते ही शुरू होगा काम
योजना के तहत कुछ पार्क तैयार किए जा चुके हैं। निर्माणाधीन अन्य पार्कों का कार्य भी बजट का प्रावधान होते ही दोबारा शुरू करवा दिया जाएगा।
-निर्मल कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद पांवटा साहिब

नगर परिषद पांवटा साहिब में वार्ड में पार्क निर्माण कार्य जो अधर में लटके हैं। संवाद

नगर परिषद पांवटा साहिब में वार्ड में पार्क निर्माण कार्य जो अधर में लटके हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed