फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pink ambulance service for pregnant women

Sirmour News: आंजभोज में गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू हुई पिंक एंबुलेंस सेवा

Wed, 14 Oct 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
pink ambulance service for pregnant women
आंजभोज में गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू हुई  पिंक एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ करते  श्री श्री श्याम
-श्यामानंद महाराज ने राजपुर में दिखाई हरी झंडी, दो एंबुलेंस से मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

-गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने और प्रसव के बाद घर छोड़ने की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। आंजभोज क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को अब अस्पताल आने-जाने के लिए निशुल्क पिंक एंबुलेंस सेवा मिलेगी। श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह गैरी ने इसकी पहल की है। एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ मंगलवार को नवरात्र के अवसर पर राजपुर में श्री श्री श्यामानंद महाराज (धौलीढांग वाले) ने हरी झंडी दिखाकर किया।
सोसायटी अध्यक्ष गुरदीप सिंह गैरी ने बताया कि दो एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। इनमें से एक आंजभोज की करीब पांच से सात पंचायतों और दूसरी भगानी सहित आसपास की पंचायतों को सेवाएं देगी। एंबुलेंस से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने और प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सुरक्षित घर छोड़ने में मदद मिलेगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ जैसे बड़े अस्पतालों में उपचार संबंधी सहयोग भी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सेवा के लिए 01704-222666 और 6230440666 नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने आंजभोज की खराब सड़कों पर चिंता जताई। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि और पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय को प्रोत्साहित करने तथा दूध संग्रह केंद्र और प्रयोगशाला स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी दयानंद महाराज, डॉ. सोहेल, कुंदन सिंह चौहान, अजय शर्मा, रमेश तोमर, दिनेश नेगी, अमरजीत सिंह, चरणजीत सिंह, गुरमीत सिंह मनी, अविनाश सैनी, राकेश ठूंडू, अनुज भंडारी, राहुल चौधरी, प्रदीप चौहान, ओमप्रकाश कटारिया, सुशील तोमर और संजय शर्मा सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। आशा वर्कर्स संतोष कुमारी, सुमित्रा, शीला, विमला चौहान और तारा देवी आदि मौजूद रहे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed