{"_id":"68a5ba74d505647cf80162b4","slug":"photography-divas-celebrated-in-nahan-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-157620-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: फोटोग्राफी को लेकर विद्यार्थियों ने प्रकट किए अपने विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: फोटोग्राफी को लेकर विद्यार्थियों ने प्रकट किए अपने विचार
विज्ञापन
नाहन कॉलेज में मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने विश्व फोटोग्राफी दिवस का आयोजन किया। इसमें अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. उतरा पांडे ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी से संबंधित विषयों पर अपने विचार प्रकट किए।
तृतीय वर्ष के छात्र सत्यम ने फोटोग्राफी के इतिहास और वर्तमान, तनु व रमा ने विश्व और भारत के सर्वश्रेष्ठ फोटो पत्रकारों पर पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, रितिका ने स्वरचित कविता फोटोग्राफी का वाचन किया। श्वेता शर्मा ने पीपीटी की ओर से प्रकृति फोटो का विश्लेषण, रेशमा, मिनाक्षी, पूर्वा ने जीवन में फोटोग्राफी के महत्व को बताया।
तृतीय वर्ष के छात्रों ने फोटोग्राफी के महत्व को दर्शाती नाटिका भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभागध्यक्ष डॉ. पंकज, डॉ. अनूप, प्रो. सुदेश ने भी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
-- -- संवाद