फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   petch work begin in dungaghat bangthan road in saranha

डूंगाघाट-बागथन सड़क पर दोबारा पैचवर्क शुरू

Sat, 27 Nov 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
petch work begin in dungaghat bangthan road in saranha
सराहां (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के गांव को जोड़ने वाली डूंगाघाट-बागथन सड़क पर फिर से पैचवर्क शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को यहां दोबारा से पैचवर्क करने के निर्देश जारी किए, जिसके बाद ठेकेदार ने पैचवर्क कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि इस मार्ग पर हाल ही में पैचवर्क किया गया था जो दो सप्ताह में ही उखड़ना शुरू हो गया था। इस मार्ग पर जगह-जगह बजरी बिखरी दिखने लगी थी। इसको लेकर ‘अमर उजाला’ ने 21 नवंबर के अंक में दो सप्ताह में ही उखड़ गया डूंगाघाट-बागथन सड़क पर किया पैचवर्क.., शीर्षक से समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

लिहाजा, लोक निर्माण विभाग हरकत में आया। विभाग ने ठेकेदार को फिर से पैचवर्क करने के निर्देश जारी किए। अब चार किलोमीटर लंबे मार्ग पर फिर से पैचवर्क का कार्य शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस मार्ग से बनाहां धीनी, बागथन, बजगा, लाना बांका, डिंगर किन्नर एवं रेणुका तहसील की नेहर सवार इत्यादि गांव के लोग लाभान्वित होते हैं।
उधर, सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि डूंगाघाट-बागथन मार्ग पर जो पैचवर्क करवाया था, वह उखड़ने लगा था। इसके चलते ठेकेदार को फिर से पैचवर्क का कार्य करने को कहा गया है। ठेकेदार ने पैचवर्क का कार्य शुरू कर भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed