फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people taught about digital banking in barman village nahan

बरमण गांव में लोगों को दी डिजिटल लेन-देन की जानकारी

Wed, 16 Feb 2022 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
people taught about digital banking  in barman village nahan
नावणी पंचायत के बरमण गांव में डिजिटल साक्षरता शिविर के दौरान ग्रामीण व बैंक अधिकारी। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की जमटा शाखा की ओर से ग्राम पंचायत नावणी के बरमण गांव में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता सहकारी सभा के सचिव अजीत सिंह ने की।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक रोशन लाल शर्मा ने उपस्थित लोगों को डिजिटल लेन-देन जैसे आरटीजीएस, नेफ्ट, यूपीआई, हिम पैसा एप, पे फोन, भीम एप आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने डिजिटल लेन-देन के साथ-साथ बैंकिंग फ्रॉड से बचने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने कहा कि अपना एटीएम पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। उन्होंने कहा कि लेन-देन के लिए अपना मोबाइल नंबर बैंक के पास दर्ज करवाएं। इस मौके पर बैंक कर्मी गोपाल सिंह के अलावा बरमण गांव के करीब 50 लोग उपस्थित रहे।

हरिपुरधार में राज्य सहकारी बैंक की संगड़ाह की ओर से लगाए शिविर के दौरान स्थानीय लोग।

हरिपुरधार में राज्य सहकारी बैंक की संगड़ाह की ओर से लगाए शिविर के दौरान स्थानीय लोग।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed