फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people said india must win cricket world cup

Sirmour News: भारतीय प्रशसंकों को अपराजेय इंडिया टीम के विश्व कप जितने का इंतजार

Sat, 18 Nov 2023 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
people said india must win cricket world cup
प्रीतिका चौहान
विश्व कप क्रिकेट---
विज्ञापन

सचित्र परिचर्चा- (कृप्या सभी 6 फोटो लगाएं)
विश्व कप : लोगों में उत्साह, अपराजेय इंडिया के विश्व कप जीतने का इंतजार
बोले, इंडिया की बल्लेबाजी-गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाएगा आस्ट्रेलिया
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। अहमदाबाद में रविवार को होने वाले क्रिकेट विश्व कप को लेकर जहां लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है तो वहीं अपराजेय इंडिया की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों की बेचैनी भी बढ़ गई है।
आलम ये है कि जिनकी क्रिकेट में विशेष रूचि नहीं है वह भी इस मैच को देखने की तैयारी कर चुके हैं। कई लोग भारत की जीत के लिए भगवान से दुआ मांग रहे हैं तो कई विश्व कप के काउंटडाउन को लेकर अपनी घड़ी पर टकटकी लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

कुल मिलाकर लोगों में इस मुकाबले को लेकर भारी उत्साह है। रविवार होने के कारण ज्यादातर लोगों ने अपनों घरों में ही इस मुकाबले का लुत्फ उठाने का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज जिस तरह से फार्म में है, उसे विश्व कप जीतने से कोई भी रोक नहीं सकता।
--
1. भगवान से कर रही दुआ भारत जीते
डाइट नाहन में ड्राफ्समैन अर्चना शर्मा ने कहा कि भारत विश्व कप जरूर जीतेगा। मैंने भगवान से भी टीम इंडिया की जीत की दुआ की है।
2. फाइनल मैच देखने को बेकरार
मालोंवाला निवासी प्रीतिका चौहान ने कहा कि मेरी क्रिकेट में अधिक रूचि नहीं है लेकिन इस बार बात देश की है। फाइनल मैच मैं जरूर देखूंगी। भारत विश्व कप जरूर जीतेगा।
3. मैच में जीत को लेकर बेचैनी
डीएड कॉलेज नाहन की छात्रा दिव्या सिमर ने कहा कि भारत-आस्ट्रेलिया मैच को लेकर अभी से बेचैनी शुरू हो गई है। सारे काम छोड़कर केवल मैच देखूंगी।
4. एक तरफा मुकाबले में जीतेगा भारत
कुडला खरक निवासी गुरमीत सिंह ने कहा कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी जिस तरह से फार्म में है। फाइनल मुकाबला एक तरफा होगा और भारतीय टीम विश्व कप जितेगी।
5. शुरू के बल्लेबाज चले तो जीत तय
नाहन निवासी राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भारत का पलड़ा भारी है। अपने दर्शक, अपना मैदान, खिलाड़ियों की बेहतरीन फॉर्म, यदि शुरू के बल्लेबाज चले तो विश्व कप भारत का।

6.आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी कमजोर
कटोला निवासी विशाल तोमर ने कहा कि इस विश्व कप में आस्ट्रेलिया बेशक फाइनल में पहुंचा है। उसकी बल्लेबाजी-गेंदबाजी में धार नहीं है। भारतीय टीम एक तरफा जीत दर्ज करेगी।

प्रीतिका चौहान

प्रीतिका चौहान

प्रीतिका चौहान

प्रीतिका चौहान

प्रीतिका चौहान

प्रीतिका चौहान

प्रीतिका चौहान

प्रीतिका चौहान

प्रीतिका चौहान

प्रीतिका चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed