फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people purchages clothssweet-crackers and others things in nahan city and others area of district sirmaur

त्योहारी सीजन में बाजार में लौटी ग्राहकों की रौनक

Wed, 03 Nov 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
people purchages clothssweet-crackers and others things in nahan city and  others  area of district sirmaur
नाहन के बड़ा चौक बाजार में मोमबत्ती व शुभ दिवाली के स्टीकर खरीदतीं युवतियां। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। त्योहारी सीजन में शहर के मुख्य बाजार में ग्राहकों की पुरानी रौनक लौट आई है। लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार लंबे अर्से के बाद इतनी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए बाजार आ रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि कोरोना काल में गत वर्ष 2020 में मार्च माह से ही बाजार मंदी की चपेट में चल रहा है। इस वर्ष के शुरूआती दौर में भी बाजार की स्थिति सही नहीं रही। कारोबारियों को लग रहा था कि इस बार त्योहारी सीजन भी निराशा देगा लेकिन उनकी उम्मीदों के विपरीत त्योहारी सीजन में लोग बाजार में जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले करवाचौथ को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, अब दीपावली पर बाजार में ग्राहकों की आमद बढ़ गई है। लोग, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल और कपड़ा खरीदने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल और कपड़ा बेचने वालों की दुकानों में खरीदारों की भीड़ दिख रही है। लोग, बड़ी संख्या में बाजार आकर फ्रीज, हीटर, गीजर, मोबाइल और पहनने के वस्त्रों की खरीदारी कर रहे हैं। कई दुकानदारों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अपनी दुकानों में सेल तक लगा रखी है। कुछ दुकानदार पुराने कुकर, मोबाइल की जगह नया सामान देने की छूट भी दे रहे हैं, जिसका लोग खूब फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed