फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people of giripaar area will take facility of 108 ambulance in rajpur health center

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में 108 एंबुलेंस सेवा बहाल

Sun, 12 Jun 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
people of giripaar area will take facility of 108  ambulance in rajpur health center
(फाइल 14 के साथ) 23 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : NAHAN
नघेता (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में 108 एंबुलेंस सेवा बहाल हो गई है। अब इलाके की 17 पंचायतों के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। यह एंबुलेंस सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में सेवाएं दे रही थी।
विज्ञापन

2020 में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एंबुलेंस को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इसे पांवटा साहिब सिविल अस्पताल शिफ्ट किया गया था। उसके बाद अभी तक इसे वापस नहीं भेजा गया। ‘अमर उजाला’ ने लोगों की इस समस्या को लेकर 23 जनवरी, 2022 को ‘दो साल पहले पांवटा शिफ्ट की एंबुलेंस राजपुर नहीं हुई वापस’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर के अंतर्गत कंडेला अड़वाद, डंडा पगार, अंबोया, राजपुर, भरली आगरो, नघेता, टॉरूं भैला, डंडा आंज, शिवा, सुनोग, कलाथा भड़ाना, बनोर, खोदरी माजरी, गोजर अडाण, भगानी, सिंघपुरा, गुरुवाला, मानपुर देवड़ा, गोरखुवाला, पुरुवाला सालवाला पंचायतें आती हैं। इन पंचायतों के करीब 80 हजार लोगों को एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को निजी वाहनों में भारी-भरकम राशि चुकाकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा था। अब सेवा शुरू होने से इसका लाभ विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मिलेगा। खंड चिकित्सा अधिकारी अजय देओल ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस सेवा बहाल कर दी गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर को मिली 108 एंबुलेंस। संवाद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर को मिली 108 एंबुलेंस। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed