{"_id":"61c9ff2a6702da3e746c65a2","slug":"people-not-follow-the-social-distance-and-others-corona-rules-in-nahan-medical-college-nahan-news-sml3948588121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन मेडिकल कॉलेज में टूट रहे सामाजिक दूरी के नियम, प्रशासन खामोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन मेडिकल कॉलेज में टूट रहे सामाजिक दूरी के नियम, प्रशासन खामोश
विज्ञापन
नाहन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी में जुटी भीड़।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में सामाजिक दूरी के नियम तार-तार हो रहे हैं। अब जबकि प्रदेश में ओमिक्रॉन का पहला मरीज तक आ चुका है। उसके बाद भी स्वास्थ्य संस्थानों में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन न होना चिंता का विषय है।
सोमवार को नाहन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान किसी ने भी सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा हुआ था। भीड़ के कारण बुजुर्ग और महिलाएं भी परेशान दिखीं। आंखों की जांच करवाने आए कई रोगियों का तो भीड़ के कारण नंबर तक नहीं लगा।
बता दें कि जब कोरोना की दूसरी लहर चरम पर थी उस समय यहां कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा था लेकिन एक बार ढील बरती तो सभी नियम हवा होते चले गए। अपनी जांच करवाने आए सौरभ कुमार, प्रवीण कुमार, नितिन ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से ओपीडी में सामाजिक दूरी के नियम के पालन की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
--------------