फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people like police band hoarmany of pines presentation in dhaulakunwan

Sirmour News: मशहूर पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ पाइन्स मुख्य रहा सबके आकर्षण का केंद्र

Sat, 18 Nov 2023 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
people like police band hoarmany of pines presentation in dhaulakunwan
-6ठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं स्थापना दिवस पर वॉलीबॉल में दमखम दिखाते खिलाड़ी- स्त्रोत: व
मशहूर पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ पाइंस रहा सबके आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं ने मनाया स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ पाइन्स सबके आकर्षण का केंद्र रहा। भांगड़ा, सिरमौरी नाटी, वाहिनी और अन्य कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को खूब बांधे रखा।
इससे पूर्व स्वागत गीत, सरस्वती वंदना व हिमाचली नाटी समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। रक्तदान शिविर में 40 जवानों और अधिकारियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ उक्त संस्कृति के संध्या में भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर के निदेशक डॉ. प्रफुल्ल अग्निहोत्री मुख्यातिथि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा, बबीता राणा उप समादेशक, विक्रम सहायक समादेशक, एएसपी सोमदत्त और एसएचओ प्रवीण ठाकुर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
स्थापना दिवस समारोह के दौरान वॉलीबाल, बैडमिंटन, रस्साकशी, चेयर कंपटीशन, वेपन हेंडलिंग प्रतिस्पर्धा, सुई धागा इत्यादि स्पर्धाएं आयोजित हुईं।
वर्ष 2023 के लिए आरक्षी राजेश छिंटा को सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार मिला। परेड कमांडर एएसआई जसवंत सिंह, राजेश भारद्वाज, संदीप चौहान व रणजीत सिंह के नेतृत्व में परेड सलामी व गार्ड ऑफ कार्यक्रम हुआ।

संवाद

-6ठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं स्थापना दिवस पर वॉलीबॉल में दमखम दिखाते खिलाड़ी- स्त्रोत: व

-6ठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं स्थापना दिवस पर वॉलीबॉल में दमखम दिखाते खिलाड़ी- स्त्रोत: व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed