फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   People forgot to celebrate Maharana Pratap's birth anniversary in Nahan

नाहन में महाराणा प्रताप की जयंती को भूले लोग

Fri, 03 Jun 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
People forgot to celebrate Maharana Pratap's birth anniversary in Nahan
जयंती दिवस पर बिना फूल-माला के सूनी पड़ी महाराणा प्रताप की मालरोड़ स्थित प्रतिमा। संवाज - फोटो : NAHAN
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय नाहन में वीरवार को कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। राजकीय अवकाश के बावजूद प्रशासन, सरकार और विपक्ष के नेताओं समेत राजपूत संगठनों की ओर से कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया।
इससे नाहन के मालरोड पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा बिना किसी फूल माला के सूनी रही। यहां से गुजरने वाले लोगों के बीच भी चर्चा रही कि एक महान योद्धा की जयंती को उनका अनुसरण करने वाले लोग कैसे भूल गए। महाराणा प्रताप पराक्रम, त्याग, तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति रहे हैं। उनके बलिदान को हमेशा स्मरण किया जाता है। उन्हें राष्ट्र में त्यागी, तपस्वी, बलिदानी व्यक्ति रूप में जाना जाता है। ऐसे में उनकी जयंती के मौके पर किसी प्रकार का कार्यक्रम मुख्यालय व उनके प्रतिमा के पास न होना हैरान कर देना वाला है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत वर्ष यहां महाराणा प्रताप जयंती पर राजपूत सभा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मर्तबा चंद लोग ही उन्हें सोशल मीडिया से बधाई देते नजर आए। उधर, महाराणा प्रताप जयंती न मनाए जाने पर सवर्ण समाज के लोगों में भी खासा रोष है। नया बाजार निवासी आशीष ठाकुर ने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती पर कोई कार्यक्रम न होना खेद का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर तब जब राजपूत संगठनों के लोग उनके पराक्रम और त्याग की बातेें करके उनके दिखाए रास्ते पर चलने का दम भरते हैं।
उधर, राजपूत सभा नाहन के अध्यक्ष सुखदेव सिंह चौहान ने माना कि चूक हुई है। सभा को जयंती मनाने की तारीखों के संदर्भ में असमंजस था। चूंकि पिछले माह जयंती नौ मई को थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed