फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people facing problem in sugam kendra ponta

Sirmour News: सुगम सेवा केंद्र में एसी और पंखे खराब, लोग परेशान

Sat, 18 May 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
people facing problem in sugam kendra ponta
सुगम केंद्र पांवटा साहिब में काम को लेकर आए लोग। संवाद
सुगम सेवा केंद्र में एसी और पंखे खराब, लोग परेशान
विज्ञापन

पांवटा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। दिन के समय लू के थपेड़े भी लगने लगे हैं जिससे दिन के समय बाहर घूमना व चलना कठिन हो रहा है। ऐसी गर्मी के मौसम में सुगम समन्वित सामुदायिक सेवा केंद्र पांवटा में लगे एसी व पंखे खराब पड़े हैं जिससे विभिन्न क्षेत्रों से आधार कार्ड समेत विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचने वाले लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है।


पूर्व बीडीसी सदस्य मिश्रवाला फरीज खान, अनिल कुमार, किरण, सचिन, अरशद और रविना शर्मा ने बताया कि वर्ष 2014-15 में तत्कालीन एसडीएम ने बेहतर व्यवस्था कर सुगम समन्वित सामुदायिक सेवा केंद्र पांवटा परिसर तैयार करवाया था। इसमें भू दस्तावेज की प्रतियां, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, वाहन लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, निर्वाचन नामवाली में पंजीकरण, विभिन्न प्रमाण पत्र, शस्त्र लाइसेंस, पंजीकरण शाखा, नकल जमाबंदी, ई-राशन कार्ड, रेडक्राॅस फॉर्म बिक्री व आधार कार्ड के अलग-अलग कैबिन एक ही छत के नीचे जनसुविधा के लिए बनाए गए हैं। हॉल में पहुंचने वाले लोगों की सुविधा को एसी व पंखे लगाए गए थे। अब पंखे व एसी दोनों ही खराब पड़ेे हुए हैं। इतनी गर्मी के मौसम में भी सुगम समन्वित सामुदायिक सेवा केंद्र पांवटा में लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं
विज्ञापन


एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि इस केंद्र के हॉल में शीघ्र पंखे लगवा दिए जाएंगे जिससे लोगों की दिक्कत दूर हो सकेगी।
संवाद

सुगम केंद्र पांवटा साहिब में काम को लेकर आए लोग। संवाद

सुगम केंद्र पांवटा साहिब में काम को लेकर आए लोग। संवाद

सुगम केंद्र पांवटा साहिब में काम को लेकर आए लोग। संवाद

सुगम केंद्र पांवटा साहिब में काम को लेकर आए लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed