{"_id":"620fd8cc4f42f3517935a37c","slug":"people-facing-problem-in-nahan-medical-college-one-friday-due-to-pen-down-strike-of-doctors-nahan-news-sml4000351118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बजे पहुंचीं हूं; पर्ची बनाकर नंबर लगा दिया, डॉक्टर नहीं आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ बजे पहुंचीं हूं; पर्ची बनाकर नंबर लगा दिया, डॉक्टर नहीं आए
विज्ञापन
नाहन मेडिकल में पेन डाउन हड़ताल के बीच चिकित्सकों की इंतजार में बैठे मरीज व तीमारदार।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में मरीजों का मर्ज थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को भी स्थिति बीते दिनों की तरह ही रही। चिकित्सक दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर और मरीज ओपीडी में लंबी कतारों में खड़े।
समय सुबह 9:45 बजे। स्थान मेडिकल कॉलेज नाहन की ओपीडी। कौलांवालाभूड से आई पुष्पा देवी ने बताया कि वह ब्लड प्रेशर की मरीज है। सुबह नौ बजे ओपीडी पहुंच गई थी। ओपीडी में सुरक्षा कर्मी के पास अपना नंबर लगवाकर चिकित्सक के इंतजार में बैठी हूं। आधा घंटा से अधिक समय होने को है, अभी तक उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाई हैं।
इसी तरह नाहन के कच्चा टैंक निवासी विवेक ने बताया कि गले में दर्द से वह बहुत परेशान हैं। सुबह नौ बजे से ओपीडी में आकर बैठे हैं। मोगीनंद निवासी मस्तराम भी पेट दर्द के चलते उपचार करवाने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। हालांकि 11 बजे के करीब कुछ चिकित्सक ओपीडी पहुंचे और मरीजों का चेकअप किया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मरीजों को अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है, क्योंकि सरकार के साथ हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक नहीं हो पाई है। ऐसे में एसोसिएशन ने अभी हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है।
शनिवार को पहले की तरह आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर चिकित्सकों की दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल जारी रहेगी। गौरतलब है कि बीते करीब एक सप्ताह से मेडिकल कॉलेज नाहन सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सक दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर हैं। ऐसे में अस्पतालों में उपचार कराने पहुंचे रहे मरीज खासी परेशानी झेल रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज नाहन फैकल्टी एसोसिएशन के महासचिव डॉ. नवीन ने बताया कि सरकार के साथ शुक्रवार को होने वाली एसोसिएशन की बैठक किन्हीं कारणों से टल गई है। ऐसे में एसोसिएशन ने पेन डाउन हड़ताल पूर्व की तरह जारी रखने का निर्णय लिया है। हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।