फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people facing problem in deerath village of chakli panchyat of jamta jalsakti division sirmaur

धीरथ में पानी को लेकर मचा हाहाकार, बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण

Mon, 06 Jun 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
people facing problem in deerath village of chakli panchyat of jamta jalsakti division sirmaur
धीरथ गांव में सिर पर पानी की बाल्टी रखकर खड़ी घाटी चढ़ती एक महिला। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन(सिरमौर)। जलशक्ति विभाग उपमंडल जमटा के अंतर्गत आने वाली चाकली पंचायत के धीरथ गांव में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। गांव में तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। लोग आग उगलती गर्मी में चार सौ मीटर दूर हैंडपंप से पानी ढोने के विवश हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि हैंडपंप पर भी पानी भरने के लिए ग्रामीणों को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग के प्रति भारी रोष पैदा हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय सत्या राम, कमलेश, देश राज, देवराज, प्रेम देवी, सत्या देवी, शालू, बबली देवी, हिमांशु ने बताया कि तीन दिन से गांव में पानी नहीं आया है। तीन सौ लोगों की आबादी गांव में है। पशुधन भी लोगों ने पाल रखे हैं। पीने के पानी तक के लाले पड़े हुए हैं। क्षेत्र की बावड़ियां सूख चुकी हैं। आग उगलती गर्मी में चार सौ मीटर दूर हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। फिर भी पूरा नहीं पड़ रहा है। बामुश्किल खाना बनाना और पीने का ही गुजारा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिहाड़ीदार लोग भी पानी ढोने में लगे हुए हैं। स्कूल से बच्चे आते हैं तो वह भी पानी ही ढोने का काम करते हैं। पशुओं के लिए भी पानी ढोना पड़ रहा है। अधिकतर समय पानी ढोने में ही बीत रहा है। उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों को फोन करो तो वह फोन नहीं उठाते। पानी क्यों नहीं आ रहा है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। जीना मुहाल हो चुका है।

उन्होंने बताया कि उनको गंभर खड्ड से पानी की आपूर्ति होती है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो वह प्रदर्शन करने से भी नहीं चूकेंगे।
विभाग के कनिष्ठ अभियंता शशिपाल शर्मा ने बताया कि पेयजल योजना में नई पंपिंग मशीन लगाने का कार्य चला हुआ था। इस कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। नई पंपिंग मशीन लगा दी गई है। कल सुबह पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी।

धीरथ गांव में घर से चार सौ मीटर दूर हैंडपंप पर पानी भरते ग्रामीण। संवाद

धीरथ गांव में घर से चार सौ मीटर दूर हैंडपंप पर पानी भरते ग्रामीण। संवाद- फोटो : NAHAN

धीरथ गांव में हैंडपंप से पानी भरकर लाते बच्चे और महिलाएं। संवाद

धीरथ गांव में हैंडपंप से पानी भरकर लाते बच्चे और महिलाएं। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed