{"_id":"624ddfb1dfe5167cea4f05bc","slug":"people-facing-problem-in-bangthan-sirmaur-due-to-electricity-cut-nahan-news-sml404897015","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटों से जूझ रहे बनाहां-दधोग के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटों से जूझ रहे बनाहां-दधोग के ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल बागथन के अंतर्गत आने वाले बनाहां और दधोग गांव के एक दर्जन परिवारों को बिजली के बार-बार लग रहे कटों के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अहम बात तो यह है कि यह सिलसिला बीते कई महीनों से चल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या यहां लगे पुराने ट्रांसफार्मर के चलते आ रही है। इन दिनों गर्मी के मौसम के चलते विद्युत उपकरण काफी संख्या में चलते हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर बिजली का लोड सहन नहीं कर पाता और फ्यूज उड़ जाता है। दिन के समय तो लाइन को ठीक कर दिया जाता है, लेकिन रात में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बनाहां व ददोग गांव के एक दर्जन परिवारों के लिए विद्युत बोर्ड की ओर से 25 किलोवाट की क्षमता का ट्रांसफार्मर बनाहां में लगाया गया था। बीच में यह ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, इसके बाद इस ट्रांसफार्मर में पुरानी मशीनरी लगाई गई है। अब बार-बार ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण समस्या उत्पन हो रही हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण देवेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राजेश कुमार, धनवीर सिंह, शमशेर सिंह, शिशु पाल, सुरजीत सिंह, विनय, बनेठी पंचायत के पूर्व प्रधान कमलेश कुमार व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बनाहां गांव में जो ट्रांसफार्मर लगा है उसमें बार-बार फ्यूज उड़ जाता है। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार बिजली के जाने के कारण जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं बिजली से चलने वाले उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों ने नदी से पंपिंग मशीनरी के माध्यम से नकदी फसलों की सिंचाई के लिए जो उपकरण लगाए हैं वह भी बंद पड़े हुए हैं।
विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही लोगों की समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा की बोर्ड की एक टीम ट्रांसफार्मर में आ रही समस्याओं का निरीक्षण भी करेगी।