{"_id":"57bddab94f1c1b680cd4f0e2","slug":"people-facing-aatta-problem-in-saranhas-ration-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहां के डिपुओं में नहीं मिल रहा आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहां के डिपुओं में नहीं मिल रहा आटा
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां (सिरमौर)। सराहां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सहकारी डिपुओं में अगस्त माह का आटा न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सराहां क्षेत्र के अंतर्गत 38 सहकारी डिपो आते हैं जिनमें शील, जयहर, खलोग, छाछड़, देवल टिक्करी, सराहां बायपास, लाना कसार, लाना बांका व सरसु के सहकारी डिपुओं के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को इस बार रक्षा बंधन के त्योहार पर भी आटा नहीं मिल पाया है जिस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
उल्लेखनीय है कि सराहां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 38 डिपुओं में 7955 राशन कार्ड उपभोक्ता हैं जिनके लिए 13 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड के हिसाब से 1034 क्विंटल आटा आना चाहिए था लेकिन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक भंडारण सराहां में 620 क्विंटल आटा ही आया है जिस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीण जगदीश शर्मा, नरेश, नरवीर कुमार, सतपाल, राजेश, सतीश व संजय कुमार ने बताया कि त्योहार के मौके पर भी उपभोक्ताओं को आटा नहीं मिल पाया है। तेल भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
उधर, डीएफएससी नाहन केएस ठाकुर ने कहा कि सराहां थोक भंडार के लिए पूरा आटा भेज दिया है । इस मामले की जांच की जाएगी।