फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people are not wearing mask in nahan city- and not discuss about fourth lehar of corona

कोरोना बंदिशें हटीं तो लोगों ने भी छोड़ दिया मास्क पहनना

Wed, 20 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
people are not wearing mask in nahan city- and not discuss about fourth lehar of corona
नाहन के बड़ा चौक में बिना मास्क के सब्जी की खरीदारी करते शहरवासी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। बाहरी राज्यों में कोरोना की चौथी लहर की आहट के बीच जनपद सिरमौर में फिलहाल कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। सरकार वैसे भी राज्य को कोरोना बंदिशों से मुक्त कर चुकी है। हालांकि लोगों को मास्क पहनने के लिए जरूर कहा गया है। बावजूद इसके लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। इक्का-दुक्का मामलों को छोड़ दें तो सभी लोग बिना मास्क के बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। कोरोना की चौथी लहर के बारे में कोई चर्चा भी नहीं है।
विज्ञापन

समय दोपहर 12:30 बजे। दिन बुधवार। स्थान नाहन बाजार का बड़ाचौक। यहां सब्जी विक्रेता सब्जियां बेच रहे हैं। खरीदारों की भीड़ उमड़ी है। किसी ने भी मास्क नहीं पहना है। एक-आध ने मास्क लगाया जरूर है लेकिन ठोड़ी से नीचे ही रखा हुआ है। यहां सामाजिक दूरी की भी कोई पालना नहीं हो रही है। सभी में जल्द सब्जी खरीदने की होड़ लगी हुई है। इसके साथ लगते बाजार क्षेत्र में भी लोग बिना मास्क के ही बेखौफ खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

समय दोपहर 01:30 बजे। स्थान नाहन बस अड्डा। बस अड्डे पर लोग बस के इंतजार में बैठे हुए हैं। कुछ लोग यहां से वहां चहल कदमी कर रहे हैं। किसी ने भी मास्क नहीं पहना है। किसी की जुबान पर कोरोना का नाम भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय दोपहर 01:45 बजे दिल्ली गेट क्षेत्र। यहां भी लोग बस के इंतजार में खड़े हैं। यहां भी मास्क किसी ने नहीं पहना था। शहर के दूसरे क्षेत्रों में भी 99 प्रतिशत लोग बिना मास्क के ही नजर आए। हालांकि स्कूल से आता कोई-कोई नौनिहाल और बुजुर्ग व्यक्ति जरूर मास्क में नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed