फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Penance in speech, Shivam tops in debate

Sirmour News: भाषण में तपस्या, वाद-विवाद में शिवम अव्वल

Sat, 28 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Penance in speech, Shivam tops in debate
नाहन कॉलेज में सृजन अनशील क्रिएटिविटी बैनर तले कई गतिविधियां हुईं आयोजित
विज्ञापन

विश्वविद्यालय युवा महोत्सव समूह वन समिति की ओर से करवाई गई प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में सृजन अनशील क्रिएटिविटी.., के बैनर तले विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव समूह वन समिति की ओर से किया गया।
इस कार्यक्रम के समापन समारोह का शुभांरभ शनिवार को प्राचार्य डॉ. प्रेम भारद्वाज ने दीप जलाकर किया। नंदिनी और स्नेहा ने स्वागत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रो. ट्विंकल ने सभी का स्वागत करते हुए भाषण और वाद-विवाद स्पर्धा का फाइनल आगाज किया। इसमें 12 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रो. रीना चौहान, प्रो. विनोद और प्रो. रजत ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई।
विज्ञापन

समन्वयक प्रो. रीना चौहान ने बताया कि भाषण में तपस्या, अनीश व शिवम पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वाद-विवाद में शिवम व दिव्या की टीम पहले, मुस्कान व सिद्धांत की टीम दूसरे और अजय व निखिल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली में अंजली, सुधा और अंजली, कार्टूनिंग में सत्यम, खुशी व दृज, पोस्टर मेकिंग में श्रेया, अनन्या व विदिशा, कोलाज मेकिंग में अंजनी, अनन्या व खुशी, क्ले मॉडलिंग में अजय व मुकेश, चित्रकला में विदिशा, वृंदा व अजय और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रियांशु, विशाल व मुकुल ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में प्रो ऋचा कंवर, डॉ सरिता बंसल, डॉ अनूप कुमार, प्रो बीआर ठाकुर, प्रो. कमल डोगरा, प्रो. सलोनी सूद व प्रो. रीना चौहान ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उप प्राचार्या डॉ उत्तमा पांडेय, डॉ नीलकांत, सृजन समिति के सदस्य प्रो मनोज, प्रो विनोद, प्रो प्रीति, प्रो ट्विंकल, प्रो लक्षिता, बचना राम उपस्थित रहें। प्रो विनोद ने अंत में प्राचार्य, स्टाफ सदस्य, समिति के सदस्यों का धन्यवाद किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed