फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Peace meal workers' strike continues for third day

पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

Thu, 19 Aug 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Peace meal workers' strike continues for third day
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में हिमाचल परिवहन निगम पीस मील कर्मचारी मंच की टूल डाउन हड़ताल लगातार जारी रही। मंच के प्रधान जगदीश चंद की अगुवाई में पीस मील कर्मियों ने तीसरे दिन वीरवार को भी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर पीसमील कर्मियों ने उनको अनुबंध पर लेने की मांग फिर से दोहराई।
विज्ञापन

प्रधान जगदीश चंद ने कहा कि उनकी मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। मंच ने प्रबंधन निदेशक को 15 अगस्त तक पीस मील कर्मियों को अनुबंध पर लेने की बात कही थी। लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। इससे उनको विवश होकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि उनके धरने प्रदर्शन को भी कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है। उनके धरने को आज तीसरा दिन है लेकिन किसी प्रकार की कोई वार्ता उनसे अभी तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जाती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रधान जगदीश चंद, संदीप कुमार, पवन, मनीष, राकेश, पदम और गुमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed