{"_id":"6b0970363e7956e8c0056525","slug":"dadhahu-sangdah-service-stop-people-facing-problem-nahan-news-c-177-1-nhn1014-195208-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू-संगड़ाह वाया खड़चिया बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों में रोष, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू-संगड़ाह वाया खड़चिया बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
बस बंद होने से स्कूली विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी, 15 से 17 किलोमीटर तक पैदल दूरी तय करने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। ददाहू से संगड़ाह वाया खड़चिया चलने वाली बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में परिवहन निगम के प्रति भारी रोष है। बस सेवा बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। संगड़ाह ग्रामीण पंचायत के प्रधान तपेंद्र राणा ने परिवहन निगम से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है।
पंचायत प्रधान तपेंद्र राणा ने बताया कि यह बस ददाहू से सुबह सात बजे चलती थी और लाना मशहूर, डाडा खिलौर, सियूं, लग्नू, बेरारा, रेडली और बोरली सहित आसपास के गांवों के स्कूली विद्यार्थियों को समय पर संगड़ाह पहुंचाती थी। बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब कई विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के लिए 15 से 17 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि बस सेवा बहाल करवाने के लिए कई बार परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से बात की जा चुकी है, लेकिन हर बार कभी बस खराब होने तो कभी टायर उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर समस्या को टाल दिया जाता है। इससे ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
इस दौरान गांव के नंबरदार भीम सिंह, विनोद शर्मा, सत्यानंद अंगीरस, गोबिंद कंठ और रूप सिंह ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने भी बस सेवा बंद होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने परिवहन निगम से विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए बस सेवा जल्द बहाल करने की मांग की। पंचायत प्रधान तपेंद्र राणा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बस सेवा शुरू नहीं की गई तो ग्रामीण मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे।-- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। ददाहू से संगड़ाह वाया खड़चिया चलने वाली बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में परिवहन निगम के प्रति भारी रोष है। बस सेवा बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। संगड़ाह ग्रामीण पंचायत के प्रधान तपेंद्र राणा ने परिवहन निगम से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है।
पंचायत प्रधान तपेंद्र राणा ने बताया कि यह बस ददाहू से सुबह सात बजे चलती थी और लाना मशहूर, डाडा खिलौर, सियूं, लग्नू, बेरारा, रेडली और बोरली सहित आसपास के गांवों के स्कूली विद्यार्थियों को समय पर संगड़ाह पहुंचाती थी। बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब कई विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के लिए 15 से 17 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बस सेवा बहाल करवाने के लिए कई बार परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से बात की जा चुकी है, लेकिन हर बार कभी बस खराब होने तो कभी टायर उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर समस्या को टाल दिया जाता है। इससे ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
इस दौरान गांव के नंबरदार भीम सिंह, विनोद शर्मा, सत्यानंद अंगीरस, गोबिंद कंठ और रूप सिंह ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने भी बस सेवा बंद होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने परिवहन निगम से विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए बस सेवा जल्द बहाल करने की मांग की। पंचायत प्रधान तपेंद्र राणा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बस सेवा शुरू नहीं की गई तो ग्रामीण मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे।
