फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pay your painding house tax and get 10 percent relaxation nagar parisad nahan offfer to their citizens

लंबित गृहकर जमा कराने वालों को एक माह के लिए 10 फीसदी छूट

Tue, 28 Jun 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
pay your painding house tax and get 10 percent  relaxation nagar parisad nahan offfer  to their citizens
pay your painding house tax and get 10 percent relaxation nagar parisad nahan offfer to their citizens
नाहन (सिरमौर)। वर्षों से लाखों के गृहकर पर कुंडली जमाए बैठे लोगों को नगर परिषद ने राशि जमा कराने पर 10 फीसदी की छूट दे दी है। सिर्फ एक महीने के लिए यह छूट रहेगी। मंगलवार को नगर परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद नाहन में दर्जनों लोगों पर एक करोड़ रुपये का गृहकर लंबित है। 40 के करीब ऐसे लोग हैं जिन पर गृहकर एक-एक लाख रुपये की राशि से अधिक है। इनमें कई लोगों ने 2001 से इस राशि को जमा नहीं किया है। इसको लेकर नगर परिषद ने ऐसे लोगों को एक माह के भीतर कर राशि जमा कराने पर ये छूट दी है।
विज्ञापन

नप अध्यक्षा श्यामा पुंडीर की अध्यक्षता में हुई हाउस की बैठक में शहर में किए जाने वाले कार्यों और सौंदर्यीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में शहर के रानीताल के रखरखाव का जिम्मा एक साल के लिए डेढ़ लाख रुपये में ठेके पर सौंपा गया। यदि संबंधित ठेकेदार का कार्य संतोषजनक पाया गया तो ठेके को तीन साल के लिए बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों में सीसीटीवी लगाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि हाउस की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लंबित हाउस टैक्स जमा कराने पर ऐसे लोगों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट केवल एक महीने के लिए ही दी गई है। लिहाजा, संबंधित लोग जल्द से जल्द अपना लंबित हाउस टैक्स जमा करवाएं।
कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए भी नगर परिषद के पास एक आवेदन आया है, जिसमें फडिंग के लिए सरकार को लिखा जाएगा ताकि शहर में आपराधिक गतिविधियों के साथ-साथ खुले में कूड़ा डालने वाले लोगों पर नजर रखकर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

उन्होंने बताया कि शहर की सड़कों का रखरखाव किया जाएगा। इसके अलावा विधायक प्राथमिकता के तहत 25 लाख रुपये की राशि से भी विकास कार्य किए जाएंगे, जिसके तहत विभिन्न कार्य किए जाएंगे। कई कार्यों के टेंडर लगाए जा चुके हैं। इस मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता सहित भाजपा और कांग्रेस समर्थित पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।

नगर परिषद नाहन की बैठक की अध्यक्षता करतीं अध्यक्षा श्यामा पुंडीर। साथ में मौजूद उपाध्यक्ष अविना

नगर परिषद नाहन की बैठक की अध्यक्षता करतीं अध्यक्षा श्यामा पुंडीर। साथ में मौजूद उपाध्यक्ष अविना- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed