फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   patwari pradershan in dadhahu

Sirmour News: स्टेट कैडर के विरोध में पटवारियों ने बंद किया ऑनलाइन कार्य

Mon, 15 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
patwari pradershan in dadhahu
ददाहू में तहसीलदार को ज्ञापन देते पटवारी एवं कानूनगो संघ के पदाधिकारी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

स्टेट कैडर के विरोध में पटवारियों ने बंद किया ऑनलाइन कार्य
ददाहू में तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। पटवार एवं कानूनगो संघ ने प्रदेश सरकार की नीतियों से खफा होकर सोमवार से ऑनलाइन कार्य बंद कर दिया है। साथ ही राज्य कैडर में मर्ज करने के विरोध में उपायुक्त को एक ज्ञापन भेज कर इसे निरस्त करने के साथ-साथ पटवार खानों में तमाम सुविधाएं प्रदान करने की भी मांग की है।
पटवार कानूनगो संघ की ददाहू इकाई के अध्यक्ष राम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक पटवारियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को तहसीलदार ददाहू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन प्रेषित करके उन्हें स्टेट कैडर में मर्ज करने का विरोध किया। साथ ही पटवारखानों में जनसुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की जिससे लोगों के कार्यों को आसानी से निपटाया जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर कानूनगो राम सिंह ठाकुर, रिंकू धीमान, पटवारी राम मूर्ति, पियूष थापा, पुनीत चौहान, छिंमा देवी, विशाल कुमार, राजेंद्र ठाकुर व प्रणव ठाकुर सहित ददाहू तहसील से जुड़े अन्य पटवारी व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed