फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Pathankot terrorists attack martyrs given homage

पठानकोट आतंकी हमले के शहीदों को नमन

Tue, 12 Jan 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 12 Jan 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
Pathankot terrorists attack martyrs given homage

कॅरिअर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने मंगलवार को नाहन के चौगान में पठानकोट एयरफोर्स बेस कैंप में आतंकी अमले में शहीद सेना के सात जवानों और एक नागरिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्कूल के बच्चों ने कच्चा टैंक से नाहन बाजार होते हुए चौगान मैदान तक शांति रैली निकाली।

विज्ञापन


चौगान में शहीद जवानों के चित्रों के समक्ष मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्कूल प्रधानाचार्य आरके दुग्गल ने बताया कि शहीदों की याद में इस तरह का कार्यक्रम करवाना विश्व शांति का संदेश देना था। इसमें स्कूल के छठी से जमा दो तक के बच्चों ने भाग लिया। शहीद सात सैनिकों के नाम भी बच्चों के को बताए गए।
विज्ञापन


इनमें कर्नल निरंजन कुमार (एनएसजी), कमांडेंट गुरुसेवक सिंह (आईएएफ), सूबेदार फते सिंह, हवलदार कुलवंत सिंह, हवलदार संजीव सिंह राणा, हवलदार जगदीश चंद्र, हवलदार मोहित चंद आदि शामिल हैं। शहीदी सैनिकों की याद में राष्ट्रीय ध्वज के रंग के गुब्बारों को आकाश में छोड़कर शहीद सैनिकों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल के 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह में संस्थान के प्रबंधक एसएस राठी, समन्वयक मनोज राठी के अलावा चार्ल्स आस्ठा, उप प्रधानाचार्य शशि दुग्गल, ललित राठा, मार्केटिंग मैनेजर शिल्पा शर्मा सहित स्टाफ ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed