फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Paonta Sahib irrigation canal near Kunj Vihar Colony closed

Sirmour News: कुंज विहार कॉलोनी के पास पांवटा साहिब सिंचाई नहर बंद

Sat, 07 Mar 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Paonta Sahib irrigation canal near Kunj Vihar Colony closed
सड़क पर बह रहे नहर के पानी ने राहगीरों की बढ़ाई मुश्किलें, खेतों में नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नवादा गिरि नदी से पांवटा साहिब के लिए आने वाली सिंचाई नहर कुंज विहार कॉलोनी के पास दो दिनों से बंद है। ऐसे में नहर का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी पूरा नहीं पहुंच पा रहा है।
नवादा के पास गिरि नदी से पांवटा साहिब के लिए दशकों पहले सरकार ने नहर का निर्माण किया था। यह नहर नवादा, रामपुर घाट, मतरालियो, चुंगी नंबर 6 से होते हुए आईटीआई शमशेरपुर पांवटा साहिब पहुंचती है। इसका फायदा हजारों किसानों को खेतों की सिंचाई करने में मिलता है।
विज्ञापन

कुंज विहार कॉलोनी निवासी चतर सिंह, दीपचंद, सुनील राणा, ग्यार सिंह नेगी, केहर सिंह, जगदीश नेगी, दिनेश, प्रवेश, सोहन सिंह, विशाल आदि ने बताया कि दो दिनों से कुंज विहार कॉलोनी के पास नहर बंद है। इस कारण नहर का पानी सड़क में बह रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क पर जलभराव होने के कारण स्कूली बच्चों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा नहर रुकने से छोटे बच्चों को खतरा भी बढ़ गया है। मौके पर नहर में पानी एक स्थान पर काफी मात्रा में जमा हो गया है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने और सिंचाई नहर को तुरंत खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग पातलियों के सहायक अभियंता परविंदर सिंह ने बताया कि अभी तक इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर नहर को खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed