फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Paonta-Rohru NH blocked for an hour and a half; commuters inconvenienced.

Sirmour News: पांवटा-रोहडू एनएच डेढ़ घंटे ठप, राहगीर परेशान

Thu, 30 Jul 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Paonta-Rohru NH blocked for an hour and a half; commuters inconvenienced.
तिलौरधार के समीप नालीगाड में मलबा आने से बंद पड़ा पांवटा-रोहड़े एनएच 707 मार्ग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कफोटा/शिलाई(सिरमौर)। भारी बारिश के कारण वीरवार को पांवटा साहिब-रोहडू एनएच-707 पर तिलौरधार के समीप नालीगाड में भारी भूस्खलन हुआ। सड़क पर मलबा आने से यातायात दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक करीब डेढ़ घंटे के लिए पूरी तरह बाधित रहा। मार्ग बंद होने से पांवटा साहिब से शिलाई की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।
हालांकि, सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जेसीबी मशीन भेजी। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर मार्ग को छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित रूप से बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, नालीगाड खड्ड के पास हर बार बारिश के दौरान भूस्खलन की समस्या उत्पन्न होती है। इसके कारण यह मार्ग अक्सर बंद हो जाता है और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एनएच के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि तिलौरधार और कफोटा के बीच हुए इस भूस्खलन से सड़क करीब डेढ़ घंटे तक बंद रही, जिसे युद्धस्तर पर मलबा हटाकर तुरंत बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed