{"_id":"6a451bd28a74ee0a4807d7aa","slug":"panchyat-samiti-sangdah-election-nahan-news-c-177-1-ssml1028-182269-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भाजपा समर्थित अनिला चौहान अध्यक्ष और दिनेश कुमार बने उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भाजपा समर्थित अनिला चौहान अध्यक्ष और दिनेश कुमार बने उपाध्यक्ष
विज्ञापन
भाजपा नेता के साथ संगड़ाह पंचायत समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष व उपाध्यक्ष।
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। जिला परिषद सीट पर सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब पंचायत समिति संगड़ाह पर भी अपना परचम लहराते हुए कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि संख्या में कम होने के बावजूद भाजपा ने क्रॉस वोटिंग के सहारे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर समर्थितों की जीत दर्ज कर कांग्रेस की रणनीति में हलचल पैदा कर दी।
विकास खंड संगड़ाह के समिति सभागार में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी समर्थित अनिला चौहान को 8 मत, जबकि कांग्रेस समर्थित मंजू को 7 मतों पर संतोष करना पड़ा। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी के दिनेश कुमार ने 9 मत हासिल कर कांग्रेस के राजेंद्र सिंह 6 मत के अंतर से पराजित कर दिया।
यह परिणाम इसलिए भी राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है क्योंकि पंचायत समिति में कांग्रेस के पास समर्थित 8 सदस्य और बीजेपी के पक्ष में केवल 7 सदस्य थे। इसके बावजूद मतदान के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग ने पूरे समीकरण बदल दिए और बीजेपी ने दोनों शीर्ष पद अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम ने कांग्रेस खेमे में मायूसी फैला दी। मतगणना से पहले जीत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल था लेकिन नतीजे सामने आते ही ब्लॉक परिसर से कांग्रेस समर्थकों का काफिला शांतिपूर्वक लौटता नजर आया।
बताते चलें कि विधायक विनय कुमार ने पंचायत समिति पर कांग्रेस की जीत का दावा किया था लेकिन अंतिम परिणाम उनके दावों के विपरीत रहे। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस विधायक ने चुनाव में इसलिए देरी से करवाए क्योंकि उन्हें अपनी जीत पर पहले से ही शक था।
जिला परिषद जीतने के बाद पंचायत समिति संगड़ाह पर कब्जा जमाकर बीजेपी ने संकेत दे दिए हैं कि क्षेत्र की राजनीति में उनका जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। वहीं कांग्रेस के लिए यह हार गंभीर मंथन का विषय बन गई है।
कांग्रेस खेमे में उनको जीत का पूरा विश्वास होने के बावजूद हार पर हो रहे मंथन में चर्चा हो रही है कि किस सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की होगी।-- -- -- -- -- -- -- -- -

कांग्रेस खेमे में उनको जीत का पूरा विश्वास होने के बावजूद हार पर हो रहे मंथन में चर्चा हो रही है कि किस सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की होगी।